ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट:अभियुक्त 7 दिनों की पुलिस रिमांड़ पर

UB India News by UB India News
July 3, 2021
in अपराध, खास खबर, दरभंगा, पटना
0
दरभंगा पार्सल ब्लास्ट:अभियुक्त 7 दिनों की पुलिस रिमांड़ पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बहुचर्चित दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में एनआईए ने हैदराबाद में गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तों को शुक्रवार को पटना की विशेष अदालत में पेश किया‚ जहां न्यायालय ने उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए एनआईए को सौंपने का आदेश दिया। एनआईए ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों मो. इमरान खान उर्फ इमरान मलिक और मो. नासिर खान उर्फ नासिर मलिक को विशेष न्यायाधीश गुरविन्दर सिंह मल्होत्रा के समक्ष पेश किया‚ जहां अदालत ने अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद ९ जुलाई २०२१ तक के लिए पटना के आदर्श केंद्रीय कारागार‚ बेऊर भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही एनआईए के आवेदन पर सुनवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को ३ जुलाई २०२१ से लेकर ९ जुलाई २०२१ तक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपने का आदेश बेऊर काराधीक्षक को दिया। इससे पहले एनआईए की ओर से अदालत में आवेदन दाखिल कर दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के लिए १० दिन की पुलिस रिमांड की मांग की गई थी। इसके साथ ही एनआईए ने एक अन्य आवेदन दाखिल कर मामले की प्राथमिकी में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की अलग–अलग धाराएं जोड़ने की प्रार्थना की थी। इसकी भी अनुमति विशेष अदालत ने दे दी। शुक्रवार की सुबह से ही पटना एयरपोर्ट पर गहमागहमी थी। अभियुक्तों को हवाई जहाज से पटना लाने की सूचना के बाद वहां सुरक्षा के कड़े़ इंतजाम किये गए थे। बम निरोधक दस्ता एवं ड़ॉग स्क्वाड़ की टीम सहित स्वाट दस्ता के जवान और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

हवाला कारोबारियों के जरिए से भेजे गए थे पैसे, सलीम को दिया गया था रिक्रूटमेंट का जिम्मा

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में हैदराबाद में पकड़े गए दो सगे भाइयों मो. इमरान मल्लिक और मो. नासिर मल्लिक से पूछताछ में एनआईए को कई सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि मो. नासिर ने पाकिस्तान में केमिकल बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी।

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

बताया जाता है कि मो. नासिर मल्लिक वर्ष 2012 में पाकिस्तान गया था। वहां पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने उसे केमिकल बम तैयार करने का प्रशिक्षण दिया था। लश्कर के इशारे पर लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाकर देश को दहलाने की साजिश रची गयी थी। सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस से भेजे गए पार्सल में एक सेंसर भी लगाया गया था। हालांकि बनाये गए केमिकल बम के कम ज्वलनशील होने के कारण ट्रेन के पार्सल वैन में वह ब्लास्ट नहीं कर सका। आतंकियों की साजिश केमिकल बम से कई लंबी दूरी की ट्रेनों को उड़ाने की थी। हालांकि सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को ‘द बर्निंग ट्रेन’ में तब्दील करने की साजिश फेल हो जाने के बाद सिकंदराबाद जंक्शन से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एनआईए ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

बता दें कि एनआईए ने जांच का जिम्मा मिलने के पांच दिनों के अंदर दरभंगा जंक्शन पार्सल ब्लास्ट के मामले का खुलासा कर दिया। ब्लास्ट के बाद से ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि आतंकियों ने सिकंदराबाद-दरभंगा एक्प्रेस को आग के हवाले करने की साजिश रची थी। हैदराबाद में लश्कर के दो आतंकी सगे भाई मो. इमरान मल्लिक और मो. नासिर मल्लिक की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हो गया। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मो. इमरान मल्लिक और मो. नासिर मल्लिक हैदराबाद में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहते थे। वे रेडीमेड कपड़ों का धंधा करते थे। इसी दौरान मो. नासिर मल्लिक का संपर्क पकिस्तान के लश्कर आतंकी इकबाल काना से हुआ था। इसके बाद काना के इशारे पर फेक करेंसी का सिंडिकेट तैयार किया गया था। बहरहाल एनआईए को साजिश में शामिल कई अन्य लोगों की भी तलाश है।

हवाला कारोबारियों के माध्यम से भेजे गए थे रुपए
उत्तर प्रदेश के कैराना से सलीम और कफील की गिरफ्तारी के बाद एनआईए के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां लगी हैं। ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए पुरानी दिल्ली के कई हवाला कारोबारियों के जरिये इकबाल काना ने सलीम को पैसे भेजवाये थे। जांच एजेंसी के हाथ जानकारी लगी है कि ब्लास्ट को अंजाम देने कर लिए मो. नासिर मल्लिक व मो. इमरान मल्लिक को 1.5 लाख रुपये दिए गए थे। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के जरिये इकबाल काना से दोनों के संपर्क करने के सबूत भी एनआईए को मिले हैं। उनलोगों के टारगेट पर और कौन-कौन सी जगह थी, इसे लेकर गहन पूछताछ चल रही है। मो. सुफियान के सिलसिले में उनलोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलर इकबाल काना ने दरभंगा के अलावा देश के कई कोनों में दहशत मचाने के लिए युवकों को तैयार करने का जिम्मा सौंपा था।

बताया जाता है कि काना ने केमिकल बम बनाने का फार्मूला भी सलीम के मोबाइल पर भेजा था। वहीं दूसरी ओर सिकंदराबाद से भेजे गए पार्सल पर जो मोबाइल नंबर दर्ज था वह कफील का बताया जा रहा है। एनआईए उसके कॉल डिटेल्स की गहन तहकीकात कर रही है। इस साजिश में कई स्लीपर सेल के शामिल होने की भी आशंका जतायी जा रही है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
कोरोना का नया वैरिएंट है बेहद खतरनाक, देश में तीसरी लहर का खतरा बढ़ा,‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट के 40 मामले दर्ज

कोरोना के ‘खतरनाक दौर’ में फंसी दुनिया! डे़ल्टा वेरियंट की चिंता

आमिर खान और किरण राव हुए अलग

आमिर खान और किरण राव हुए अलग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend