ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोविड-19 दूसरी लहर: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की

UB India News by UB India News
May 3, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, कैबिनेट, खास खबर
0
कोविड-19 दूसरी लहर: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्हें महामारी के प्रबंधन और ऑक्सीजन तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद यह मंत्रिपरिषद की पहली बैठक थी। वर्चुअल तरीके से बुलाई गई इस बैठक में कोरोना महामारी पर तेजी से काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।

बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र-राज्य और देश की जनता मिलकर कोरोना को हराएगी। बैठक में देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री ने स्थानीय स्तर पर मुद्दों की पहचान कर उसका तुरंत समाधान करने की जरूरत पर बल दिया।
केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने कोविड महामारी को ‘सदियों में एक बार’ की त्रासदी बताया, इसे दुनिया के लिए बड़ी चुनौती करार दिया। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से आग्रह किया कि अपने क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहें, उनकी सहायता करें और उनका फीडबैक लेते रहें। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से एकजुट होकर तेजी से काम कर रही है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

सूत्रों ने कहा कि डिजिटल तरीके से हुई बैठक में नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कोविड-19 प्रबंधन पर एक प्रस्तुति दी। उनके बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मनसुख मंडाविया ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को ऑक्सीजन और दवा की उपलब्धता के बारे में क्रमश: जानकारी दी। कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिये प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक कर चुके हैं। वह दवा उद्योग से जुड़े अग्रणी लोगों, आक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों और अन्य गणमान्य लोगों से महामारी से निपटने को लेकर वार्ता कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की कोरोना से मौत, सीएम नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी

बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की कोरोना से मौत, सीएम नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी

Coronavirus से निपटने पर राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए: सोनिया गांधी

Coronavirus से निपटने पर राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए: सोनिया गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend