ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में कोरोना ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में पहली बार आए 3.15 लाख केस, 2104 की मौत

भारत में आज पहली बार एक दिन में तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 27 करोड़ 27 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16.51 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी से ज्यादा है.

UB India News by UB India News
April 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
लगातार तीसरे दिन 2 लाख से ज्यादा मरीज, एक्टिव मामले- 17 लाख के करीब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया में पहली बार एक दिन में करीब तीन लाख कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 314,835 नए कोरोना केस आए और 2104 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 178,841 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 295,041 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 34 लाख 54 हजार 880
कुल एक्टिव केस- 22 लाख 91 हजार 428
कुल मौत- 1 लाख 84 हजार 657
कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 डोज दी गई
दिल्ली में संक्रमण के 24,638 नए मामले मामले आए
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,30,179 हो गई. वहीं 249 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 12,887 हो गई है. राजधानी में संक्रमण की दर 31.28 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि हर तीसरे नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई है. साथ ही महानगर ऑक्सीजन और बिस्तरों की किल्लत से भी जूझ रहा है.

महाराष्ट्र में संक्रमण के 67,468 मामले सामने आए
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,27,827 हो गई. 568 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में 18 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 68,631 मामले सामने आए थे. 568 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 61,911 हो गई है.

सवा 13 करोड़ कोरोना टीके दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 21 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 11 हजार 334 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 85 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 14 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में 1,84,372 नए मामले, 1,027 मरीजों की मौत

हिम्मत न हारें, हर जंग से जीते है इस जंग को भी जीतकर रहेंगे

हाथ जोड़ता हूं, मरीजों को बचा लीजिए :बीजेपी विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend