ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हुई हिंसा में क्या पाकिस्तान का हाथ था?

UB India News by UB India News
April 2, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हुई हिंसा में क्या पाकिस्तान का हाथ था?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हुई हिंसा में क्या पाकिस्तान का हाथ था? बांग्लादेश सरकार इस सवाल का जवाब खोज रही है. पीएम मोदी हाल ही में बांग्लादेश गए थे, इस दौरान कट्टरवादी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम (Hefazat-e-Islam) के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर तीन दिनों तक हिंसक कार्रवाई को अंजाम दिया था, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हुई थी. अब बांग्लादेश सरकार को लगता है कि इस हिंसा के पीछे पाकिस्तान उच्चायोग हो सकता है. उसने ही हिंसा फैलाने के लिए फंडिंग की थी. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जांच शुरू कर दी है.

Junaid का पाकिस्तानी कनेक्शन
सूत्रों के अनुसार, कट्टरवादी नेता जुनैद बाबू नगरी (Junaid Babu Nagari) ने पिछले साल नंबर में हिफाजत-ए-इस्लाम की कमान संभाली थी और वो कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहा था ताकि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके. जुनैद का पाकिस्तानी कनेक्शन भी है, जिसके चलते हिंसा में पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. जुनैद बाबू नगरी को करीब से जानने वालों के मुताबिक, जुनैद ने पाकिस्तान के जामिया उलूम-ए-इस्लामिया में चार साल तक पढ़ाई की थी.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

Train को भी बनाया था निशाना
पिछले साल ग्रुप के लीडर शाह अहमद शफी की मौत के बाद जब संगठन में बगावत के सुर सुनाई देने लगे, तो जुनैद बाबू नगरी ने खुद को संगठन के प्रमुख के रूप में पेश किया. बता दें कि हिफाजत-ए-इस्लाम के कार्यकर्ताओं ने तीन दिनों तक बांग्लादेश में हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया था. उनकी पुलिस के साथ भी झड़प हुई. वहीं, कई स्थानों पर सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा राजमार्गों को अवरुद्ध किया गया, वाहनों को जला दिया और एक यात्री ट्रेन पर भी हमला किया गया.

जांच में जुटीं Agencies
पीएम मोदी जब बीते शुक्रवार को ढाका पहुंचे, उस दिन हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई. इसके दूसरे दिन छह लोगों की जान गई जबकि कट्टरवादी संगठन द्वारा रविवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के दौरान दो लोगों की मौत हुई. इस तरह हिंसा में 13 लोगों की जान गई. बांग्लादेश की जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने में जुट गई हैं कि क्या इस हिंसा के पीछे जुनैद बाबू नगरी का पाकिस्तानी कनेक्शन जिम्मेदार है. क्या पाकिस्तान ने ही हिफाजत-ए-इस्लाम को फंड मुहैया कराया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
अस्तित्व बचाने की जंग लड़़ रहे दलों में एकजुटता अभी दूर की कौड़़ी है……

अस्तित्व बचाने की जंग लड़़ रहे दलों में एकजुटता अभी दूर की कौड़़ी है......

देश के अनेक हिस्सों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान का एक और चरण की शुरुआत निर्णायक हो सकती

देश के अनेक हिस्सों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान का एक और चरण की शुरुआत निर्णायक हो सकती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend