ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

UB India News by UB India News
March 19, 2021
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खास खबर
0
भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 185 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 177 रन पर रोक दिया।

भारत से मिले 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 15 के स्कोर पर ही पिछले मैच के हीरो जोस बटलर (9) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद जेसन रॉय (40) और डेविड मलान (14) ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। बटलर को भुवनेश्वर कुमार ने और मलान को राहुल चाहर ने आउट किया।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मेहमान टीम ने अपना तीसरा विकेट रॉय के रूप में 66 के स्कोर पर गंवाया। हालांकि इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (25) और बेन स्टोक्स (46) ने चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को मैच में वापस ला दिया।

खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को चाहर ने बेयरस्टो को आउट करके तोड़ा। बेयरस्टो ने 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद सारा दारोमदार कप्तान इयोन मोर्गन (4) और स्टोक्स पर आकर टिक गया।

लेकिन तभी शार्दूल ठाकुर ने अपने तीसरे ओवर में 140 के स्कोर पर लगातार दो गेंदों पर स्टोक्स और कप्तान मोर्गन को आउट करके भारत को मैच में वापस ला दिया। स्टोक्स ने 23 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। मोर्गन ने चार रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर में 23 रन बनाने थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर (नाबाद 18) की आक्रामक पारी के बावजूद भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट पर 177 रन पर रोक दिया। आर्चर ने आठ गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। क्रिस जॉर्डन ने 12 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने तीन और राहुल चाहर तथा हार्दिक पंडया दो-दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। सूर्यकुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

इससे पहले, भारत ने सूर्यकुमार यादव (57) के अर्धशतक और श्रेयस अय्यर (37) की शानदार पारी की बदौलत आठ विकेट पर 185 रन का स्कोर बनाया और उसने इंग्लैंड को 8 विकेट पर 177 रन पर रोक दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को 21 रन के स्कोर पर ही रोहित शर्मा (12) के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद लोकेश राहुल (14) और सूर्यकुमार ने दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 42 रन जोड़े। रोहित को जोफ्रा आर्चर ने और राहुल को बेन स्टोक्स ने आउट किया।

इसके बाद हालांकि पिछले मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले कप्तान विराट कोहली (1) इस बार असफल रहे और आदिल राशिद का शिकार बन बैठे। कोहली के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने ऋषभ पंत (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े।

सूर्यकुमार को सैम कुरैन ने जबकि पंत को आर्चर ने अपना दूसरा शिकार बनाया। सूर्यकुमार ने अपने पदार्पण मैच में 31 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के लगाए। वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण मैच में अर्धशतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 23 गेंदों पर चार चौके जड़े।

अंत में अय्यर ने 18 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से शानदार पारी खेलकर भारत को आठ विकेट पर 185 रनों तक पहुंचाया। हार्दिक पंड्या ने 11, शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 10 और वाशिंगटन सुंदर ने चार रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से आर्चर ने 33 रन देकर चार विकेट लिए, जोकि उनके करियर की बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उनके अलावा राशिद, मार्क वुड, स्टोक्स और कुरैन को एक-एक विकेट मिला।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
फिर मार्च में ड़राता कोरोना , भारत में संक्रमण के 25,320 नए मामले सामने आए

कोरोना से हालात फिर बेकाबू: महाराष्ट्र के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू, अब चुनावी राज्य तमिलनाडु भी चपेट में

बिहार विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

बिहार विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend