ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब ज्यादा सचेत रहना होगा,पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 18,599 नए COVID-19 केस, 97 की मौत

भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. कुछ समय पहले तक 10,000 के आसपास पहुंच चुके मामले अब 18,000 के ऊपर पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 18,599 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए है. इस दौरान, 97 मरीजों की खतरनाक वायरस की वजह से मौत हुई. ताजा आंकड़ों के बाद, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,12,29,398 पहुंच गए हैं जबकि अब तक कुल 1,57,853 लोगों की जान जा चुकी है.

UB India News by UB India News
March 8, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
अब ज्यादा सचेत रहना होगा,पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 18,599 नए COVID-19 केस, 97 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक बार फिर से कोरोना संक्रमित लोगों का ग्राफ चढ़ना सरकार और आम जन के लिए परेशानी का सबब है। बीते एक महीने की तुलना करें तो देश में १५ दिन में नये मामलों में ३२ फीसद का इजाफा हुआ है‚ जबकि मौतों में १०.४६ फीसद का उछाल आया है। राजधानी दिल्ली में भी केस ६३.५४ फीसद तक बढ़े हैं यानी कोरोना का खतरा कम या खत्म होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। नये केसों के मामले में हम जहां १७वें नंबर पर थे‚ अब ५वें नंबर पर आ गए हैं। एक्टिव केस में भी भारत टॉप १३ देशों में लौट आया है। ज्यादा खतरा महाराष्ट्र और पंजाब में है। महाराष्ट्र में तो कई जगहों पर लॉकड़ाउन तक लगाया गया है। पंजाब में भी कमोबेश हालात महाराष्ट्र सरीखे हैं। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन नये केस १० हजार पार कर गए हैं‚ जबकि पंजाब के जालंधर में शनिवार रात से रात का कफ्र्यू लगाना पड़़ा है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी ३०० से ज्यादा केस सामने आए हैं। खतरा इस लिहाज से ज्यादा है कि दोबारा वापसी पर वायरस का कहर ज्यादा घातक होता है। कई देशों मसलन अमेरिका‚ ब्राजील समेत यूरोपीय देशों में दोबारा कोरोना ने ज्यादा तबाही मचाई है। एक बात तो हर आम और खास को समझ लेनी चाहिए कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। यह कभी भी आक्रमण कर सकती है। सो‚ सभी को पहले की ही तरह सचेत और जागरूक रहना होगा। मास्क‚ दो गज की दूरी के अलावा संबंधित दिशा– निदेर्शों का ईमानदारी से पालन करना होगा। थोड़़ी सी भी लापरवाही खतरे को चौगुना कर सकती है। चिंता की बात यह भी है कि वैक्सीन आने के बावजूद लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है। कइयों ने तो पहला ड़ोज लेने के बाद अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। यह नहीं होना चाहिए। हर किसी को टीकाकरण अभियान में सरकार का साथ देना चाहिए। वैश्विक तौर पर हम इसलिए सुदृढ़ø हैं क्योंकि न केवल हमने टीका विकसित किया है वरन इसे उन मुल्कों को भी उपलब्ध कराया‚ जहां इसकी दरकार थी। हो सके तो सरकार नये सिरे से दिशा–निर्देश जारी करे। खासकर उन राज्यों के लिए तो जरूरी कदम जरूर उठाए जाने चाहिए जहां हालात ज्यादा संजीदा हैं। हर आने–जाने वाले पर नजर रखनी होगी। अभी बरती जाने वाली समझदारी आने वाले समय को परेशानी से मुक्त कर देगी।

भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. कुछ समय पहले तक 10,000 के आसपास पहुंच चुके मामले अब 18,000 के ऊपर पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 18,599 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए है. इस दौरान, 97 मरीजों की खतरनाक वायरस की वजह से मौत हुई. ताजा आंकड़ों के बाद, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,12,29,398 पहुंच गए हैं जबकि अब तक कुल 1,57,853 लोगों की जान जा चुकी है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 14,278 मरीज़ कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं. अब तक कुल 10882798 लोग कोरोना का मात देने में सफल रहे हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.91 प्रतिशत हो गई है. दैनिक आधार, कोरोना के नए मामलों की तुलना में संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस की संख्या में वृद्धि हुई है. देश में एक्टिव केस बढ़कर 1,88,747 हो गए हैं यानी इतने मरीजों का अभी इलाज चल रहा है.

टेस्टिंग की बात की जाए तो, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, सात मार्च को 5,37,764 नूमनों को कोरोना टेस्ट किया गया. वहीं 7 मार्च तक देश में 22,19,68,271 सैंपलों की जांच की गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी, आज कमेटी की पहली बैठक

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी, आज कमेटी की पहली बैठक

बजट सत्र पार्ट-2 आज से शुरू , आमने-सामने होंगे सरकार-विपक्ष, कटौती भी संभव

बजट सत्र पार्ट-2 आज से शुरू , आमने-सामने होंगे सरकार-विपक्ष, कटौती भी संभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend