ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी, आज कमेटी की पहली बैठक

UB India News by UB India News
March 8, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न की तैयारी, आज कमेटी की पहली बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र सरकार ने देश की आजादी के 75 साल पूरी होने पर अवसर पर जश्न की तैयारी की है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति गठित की है. समारोहों की तैयारी संबंधी गतिविधियों को लेकर प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय समिति 8 मार्च को पहली बैठक करेगी. संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता के तहत 259 सदस्यों वाली एक राष्ट्रीय कमेटी बनाई है. सरकार की ओर से इसके लिए गजट अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इस समिति में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां और विशिष्ट नागरिक भी हैं.

कब से शुरु होगा जश्न
संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक जो कमेटी बनाई गई है उसके मुताबिक भारत की आजादी के 75 साल होने के अवसर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए नीति निर्देशन और मार्गदर्शन का काम करेगी. इसके तहत 15 अगस्त 2022 के 75 हफ्ते पहले 12 मार्च 2021 से आयोजनों की शुरुआत होगी. इसी दिन महात्मा गांधी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 91वीं वर्षगांठ भी है. मोदी सरकार आजादी के 75 साल पूरा होने को देशभर में जश्न के साथ मनाना चाहती है. इसके लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. बताया जाता रहा है जल्द की कमेटी की बैठक में इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी कि आजादी के जश्न पर किस तरह के आयोजन किए जाएं और कार्यक्रम की रूपरेखा कैसी हो.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

कमेटी में कौन-कौन शामिल
जानकारी के मुताबिक इस समिति में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, 28 मुख्यमंत्री, गायिका लता मंगेशकर, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, बीजेपी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी, तकरीबन सभी केंद्रीय मंत्री और कई राज्यपाल शामिल हैं. कमेटी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती को भी शामिल किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
बजट सत्र पार्ट-2 आज से शुरू , आमने-सामने होंगे सरकार-विपक्ष, कटौती भी संभव

बजट सत्र पार्ट-2 आज से शुरू , आमने-सामने होंगे सरकार-विपक्ष, कटौती भी संभव

होली पर बिहार निर्मित कपड़े पहनें तो आत्मनिर्भर बनेगा राज्यः शाहनवाज

होली पर बिहार निर्मित कपड़े पहनें तो आत्मनिर्भर बनेगा राज्यः शाहनवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend