ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अधिकारी नहीं सुने तो बांस से मारिए : गिरिराज

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in बिहार, बेगुसराय, भाजपा
0
अधिकारी नहीं सुने तो बांस से मारिए : गिरिराज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विवादित बयानों से पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लंबे समय बाद फिर बिगड़कर बोले हैं। सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में एक कार्यक्रम के मंच से कहा कि अधिकारी नहीं सुनते हैं तो उन्हें बांस से मारो। केंद्र में मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह अपने ऐसे बयानों से अक्सर ही चर्चा में रहते हैं।

CO की शिकायत मिलने पर भड़के गिरिराज
बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि अनुसंधान केंद्र की कृषि संगोष्ठी में हिस्सा ले रहे गिरिराज सिंह से एक व्यक्ति ने CO की शिकायत की। उस व्यक्ति ने एक छोटे से पन्ने पर अपनी शिकायत लिखकर गिरिराज सिंह को दी। जब गिरिराज मंच से बोलने आए तो अपने भाषण के दौरान ही अधिकारियों को बांस से मारने की सलाह जनता को दे दी। गिरिराज ने कहा – आप मालिक हैं। लोकतंत्र में सांसद, विधायक, एसडीओ, डीडीसी…आपके अधीन हैं। आप अपनी अच्छी बात लेकर जाएं। यह बात गिरिराज को कहने की जरूरत नहीं है। यह आपका अधिकार है। अगर आपके अधिकार का हनन होता है तो गिरिराज आपके साथ खड़ा है। क्योंकि आपने मुझे सांसद बनाया है, आपने किसी को विधायक बनाया है। आपने किसी को जिला पार्षद बनाया है। आपके बल पर कोई मुखिया है। मुखिया, MLA, MP के बल पर आप नहीं, यह ध्यान रखिए। इसलिए मनोबल को ऊंचा रखिए। लोग कहते हैं हमें की करिये देखू न सुनबे नै करै छै…नै सुनै छै त दू हाथ बांस से लेकअ मारू नै। नै सुनै छै…नै सुनै छै शब्द हम नहीं सुनना चाहते हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

बयानों के चलते पहचाने जाते हैं गिरिराज
यह पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी गिरिराज के कई बयान सुर्खियां बटोर चुके हैं। सबसे ज्यादा विवाद तब खड़ा हुआ था जब गिरिराज सिंह ने कहा था कि 1947 में ही सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री ने बिहार के पूर्णिया जिले में कहा था, ‘हमारे पूर्वजों ने गलती की थी, जिसका खामियाजा आज भुगतना पड़ रहा है। गिरिराज के इस बयान पर कांग्रेस, राजद सहित विपक्ष के नेताओं ने जबरदस्त विरोध जताया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

Next Post
अब जिला परिषद चुनाव में भाजपा देगी अपने प्रत्याशी

अब जिला परिषद चुनाव में भाजपा देगी अपने प्रत्याशी

स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा समाज के विकास की दीक्षा है : मनोज सिन्हा

स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा समाज के विकास की दीक्षा है : मनोज सिन्हा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend