Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2021/02/BIHAR-VIDHAN-SABHA.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से ,विपक्ष के हमलावर होने के पूरे आसार

कोरोना के खतरे के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। 24 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। 22 फरवरी को राज्य सरकार बजट पेश करेगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी राशि जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की नई सरकार का यह पहला बजट होगा‚ जिसे सदन में पहली बार उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पेश करेंगे। आठ से 16 मार्च तक बजट पर विमर्श और मतदान होगा। विधानमंडल के बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इस सत्र के दौरान विपक्ष किसानों के मुद्’ो के साथ ही महंगाई विशेषकर पेट्रोल‚ डीजल और रसोई गैस की बढती कीमत‚ भ्रष्टाचार‚ अपराध तथा कोरोना की कथित फर्जी जांच के सवाल पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

UB India News by UB India News
February 19, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से ,विपक्ष के हमलावर होने के पूरे आसार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्य विरोधी दल राजद के तेवर से यह साफ है कि आज यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा विधानमंडल का बजट सत्र गरमाहट भरा होगा। विरोधी दल के मुख्य सचेतक राजद विधायक ललित कुमार यादव ने कहा है कि विधानमंडल सत्र के दौरान विपक्षी दल के नाते हम अपनी आवाज मजबूती से उठाएंगे। वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हर सवाल का माकुल जवाब देने की तैयारी में है। सरकार ने सदन में माननीयों के सवालों का सही-सही समय पर जवाब उपलब्ध कराने को लेकर सख्त निर्देश दिया है। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से किसी भी जनसमस्या के समाधान के लिए विमर्श करने को तैयार है।

सरकार हर मोर्चे पर विफल : राजद
ललित यादव ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में भी बिहार में घोटाला हो गया। जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। इसे विपक्ष जोर-शोर से सदन में उठाएगा। विधि-व्यवस्था का बुरा हाल है। पटना में सरेशाम एयरलाइंस कर्मी की हत्या कर दी गई और पुलिस-प्रशासन उस पर गोल-मोल जवाब देकर पल्ला झाड़ चुका है। न केवल मृत कर्मी बल्कि आरोपी के परिजन भी पुलिसिया जांच से संतुष्ट नहीं हैं। महंगाई से लोगों का बुरा हाल है। किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। विधायिका को समाप्त करने पर सरकार तुली हुई है। विपक्ष की कौन कहे, सत्तापक्ष के भी विधायकों की कोई नहीं सुन रही है। विकास के नाम पर लूट-खसोट चल रहा है। ऐसे में अगर राज्य के सबसे बड़े पंचायत और लोकतंत्र के मंदिर में भी विपक्ष की आवाज दबाई जाएगी तो हमारे पास अपनी आवाज उठाने के अलावा क्या विकल्प बच जाता है। कहा कि सदन सही तरीके से चले, विपक्ष की यही मंशा रहेगी। लेकिन यह तभी संभव है जब विपक्ष की बातों को सरकार सिरे से खारिज नहीं करे। विपक्षी सदस्य जो सवाल पूछें, सरकार जवाब दे तो कोई कारण नहीं होगा कि सदन नहीं चले।

RELATED POSTS

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

विपक्ष के किसी प्रासंगिक सवाल का उत्तर देने को सरकार तत्पर : चौधरी
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बजट सत्र को लेकर सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए हर मुद्दे का समुचित जवाब देगी। विपक्ष के किसी भी जनहित के प्रासंगिक प्रश्न का उत्तर देने के लिए सरकार सदन में हमेशा तत्पर रहेगी। सभी विभागीय अधिकारियों एवं मंत्रियों को आगामी सत्र के मद्देनजर उठने वाले प्रश्न व किसी प्रस्ताव को लेकर सतर्क एवं सजग रहने का निर्देश दिया गया है। कहा कि सरकार का मानना है कि विपक्ष के भी माननीय सदस्य कोई प्रश्न उठाते हैं तो उससे सरकार को सहयोग ही मिलता है, क्योंकि सरकार अपनी नीतियों का क्रियान्वयन पूर्ण रूप से सफल बनाना चाहती है। अगर प्रदेश के किसी हिस्से में किसी क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा सरकारी निर्णय को लागू करने में कोताही हो रही है और इसकी सूचना सदन में किसी सदस्य द्वारा उठायी जाती है तो सरकार इसे सहयोग के रूप में लेती है। निराकरण हो जाता है तो यह सरकार की नीति का सफल प्रयास है। श्री चौधरी ने कहा कि अनावश्यक व्यवधान से पक्ष अथवा विपक्ष, किसी का भला नहीं होता है और अंत में नुकसान जनता का होता है।

शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा : शर्मा
कांग्रेस पार्टी की ओर से बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार, नगर विकास सहित विभिन्न मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि जनता ने सत्ता व विपक्ष के सभी दलों को वोट देकर जन समस्याओं को दूर करने के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। जो सत्ता में हैं, उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। कांग्रेस सदन में विपक्ष की भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभाएगी।
उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल करते हुए कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) को विश्व स्तरीय बनाए जाने की बात राज्यपाल ने 2020 में भी की थी। इसमें विश्व स्तरीय बनाने के मानक क्या हैं, इस अस्पताल की बदतर हालात किसी से छिपी नहीं है।

सवाल पूछे विपक्ष, सरकार जवाब देगी : जनक सिंह
विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक भाजपा विधायक जनक सिंह ने कहा है कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। सदन के नियमानुसार विपक्ष सवाल पूछे तो सरकार जरूर जवाब देगी। सरकार विपक्ष के सवालों से भागने वाली नहीं है। अगर सदन में विपक्षी सदस्य कोई भी सवाल पूछेंगे तो सरकार पूरी जिम्मेवारी के साथ जवाब देगी। अगर विपक्ष की मंशा कुछ और होगी तो वह दीगर है। हो-हल्ला करना, सदन को नहीं चलने देना लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए सही नहीं है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक आज
कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक शुक्रवार को 27 हार्डिंग रोड स्थित कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के सरकारी आवास पर होगी। इस बैठक में विधानसभा व विधान परिषद में पार्टी के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में विशेष रुप से कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास आमंत्रित होंगे। श्री दास इस बैठक में शामिल होने के लिए दोपहर में पटना पहुंचेंगे। बैठक शाम 6 बजे से शुरू होगी।

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। बैठक की अध्यक्षता दल के नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बैठक अपराह्न 4:00 बजे से शुरू होगी। बैठक में पार्टी के सभी विधायक व विधान पार्षद शामिल होंगे। बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागीय विषयों पर होने वाले अनुदान मांग, सत्र के दौरान सदन की बैठक में सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के संबंध में बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पिता की राजनीतिक विरासत में मदहोश राजकुमार!

समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………

by UB India News
January 28, 2026
0

 UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

तेजस्वी यादव, मीरा कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी…..

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार में राजनीतिक दिग्गजों और वीआईपी नेताओं की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य...

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

बिहार में 28 जनवरी की वो तारीख जब पहली बार किसी सीएम ने फेस किया नो कॉफिडेंस मोशन

by UB India News
January 28, 2026
0

28 जनवरी, बिहार में निगेटिव पॉलिटिक्स की एक न भूलने वाली तारीख है। 1968 में इसी दिन बिहार में पहली...

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

इंदिरा की सत्ता हिलाने वाले बिहार से अब राहुल के खिलाफ शंखनाद!

by UB India News
January 28, 2026
0

बिहार से ही इंदिरा गांधी के विरोध में आंदोलन शुरू हुआ था, जिससे उनकी सत्ता का अंत हुआ। अब बिहार...

लालू परिवार में टूट के बीच रोहिणी का दूसरा पोस्ट; तेजस्वी से पूछे कई सवाल

चंद लोगों ने RJD को बर्बाद कर दिया’……..

by UB India News
January 28, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदरूनी हालात को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. लालू प्रसाद...

Next Post
विकास दिवस’ के रूप नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाएगा जदयू

विकास दिवस' के रूप नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाएगा जदयू

मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामला :तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा तो सीएम ने दिए जांच का आदेश

मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामला :तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा तो सीएम ने दिए जांच का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend