ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामला :तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा तो सीएम ने दिए जांच का आदेश

UB India News by UB India News
February 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, शिक्षा
0
मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामला :तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा तो सीएम ने दिए जांच का आदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इसी शेड्यूल में 19 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा के सामाजिक विज्ञान का पेपर था. लेकिन बोर्ड ने सामाजिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया.

ऐसे वायरल हुआ पेपर
मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामले का खुलासा BSEB की ओर से किया गया. बोर्ड के मुताबिक, प्रश्न पत्र क्रमांक 111-0470581 किसी व्यक्ति के व्हाट्सऐप से वायरल हुआ था. बीएसईबी की जांच में सामने आया कि जमुई जिले में प्रश्न पत्र भेजा गया था. फिर इसकी पड़ताल जमुई के डीएम और एसपी ने की. जांच में पता चला कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झाझा ब्रांच से प्रश्न पत्र निकाला गया था. फोटो खींचकर इसे वायरल कर दिया गया था. जांच में एसबीआई झाझा के संविदा कर्मी विकास कुमार,शशिकांत चौधरी,अजीत कुमार और अमित कुमार सिंह की लापरवाही उजागर हुई है.
दोबारा 8 मार्च को होगी परीक्षा

RELATED POSTS

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार बोर्ड की ओर से 19 फरवरी आयोजित होने वाली मैट्रिक की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा, जिसे रद्द कर दिया है, अब वह दोबारा आठ मार्च को आयोजित की जाएगी. सामाजिक विज्ञान के प्रथम पाली में आठ लाख 46 हजार 504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

ये हुई कार्यवाई
कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. प्रारंभिक जांच में एसबीआई झाझा के संविदा कर्मी विकास कुमार की संलिप्तता है. इसके साथ बैंक के तीन अन्य कर्मी शशिकांत चौधरी, अजीत कुमार और अमित कुमार सिंह द्वारा लापरवाही देखी गई है. बैंक के कर्मी विकास कुमार के संबंधी मैट्रिक परीक्षा में सम्मलित हुए. सरकारी या निजी जो भी व्यक्ति इस कार्य में सम्मलित पाए जाएंगे, उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पेपर लीक होने के बाद क्या हुआ
पेपर लीक मामले में शुरुआत में बोर्ड ने मीडिया के सामने अपना पक्ष नहीं रखा था. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर को फटकार लगाई. जिसके बाद बोर्ड ने पहली पाली की परीक्षा को रद्द किया. शुक्रवार को सोशल साइंस की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ था. प्रश्न पत्र के वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया था.

सीएम ने दिया था जांच करने व परीक्षा रद्द करने का निर्देश
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली थी और जांच करने व पेपर लीक बात सही पाये जाने पर परीक्षा रद्द करने का निर्देश दिया था. सीएम ने यह निर्देश विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर से यह मामला उठाया जाने के बाद दिया था.

तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा
तेजस्वी यादव ने मैट्रिक परीक्षा में सोशल साइंस का पेपर लीक होने की सूचना की ओर आसन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित हैं. सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.

स्टेट बैंक कर्मी ने किया लीक
बिहार बोर्ड के के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि जमुई जिले के झाझा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से प्रश्नपत्र लीक हुआ है. इस संबंध में वहां कार्यरत संविदा कर्मी विकास कुमार की संलिप्तता पायी गयी है. इसके अलावा इसी ब्रांच के दो अन्य कर्मी शशिकांत चौधरी व अजित कुमार की लापरवाही भी सामने आयी है. पुलिस इनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है. इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके अलावा इस ब्रांच के एक अन्य कर्मी अमित कुमार सिंह की भूमिका भी संदिग्ध है. बोर्ड की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डीएम और एसपी ने की जांच
बोर्ड ने बताया है कि प्रश्नपत्र, जिसका क्रमांक 111-0470581 था, परीक्षा शुरू होने के पूर्व किसी के वाट्सएप पर भेजे जाने की सूचना मिली थी. बोर्ड ने तुरंत जांच करायी, तो स्पष्ट हुआ कि वायरल प्रश्नपत्र जमुई जिले से भेजा गया था. इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष ने जमुई के डीएम और एसपी को पूरे मामले की जांच करने को कहा. डीएम और एसपी ने देर शाम संयुक्त रूप से जांच रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी.

परीक्षा दे रहे अपने रिश्तेदार के वाट्सएप पर बैंक से भेजा था प्रश्नपत्र
जांच रिपोर्ट में झाझा एसबीआइ के संविदा कर्मी विकास कुुमार की संलिप्तता पायी गयी. उसने बैंक से ही प्रश्नपत्र का फोटो खींच कर मैट्रिक परीक्षा दे रहे अपने एक रिश्तेदार के वाट्सएप पर परीक्षा शुरू होने के पहले ही भेजा दिया था. इसके अलावा उसने अन्य किसको यह प्रश्नपत्र भेजा है, इसकी पुलिस जांच कर रही है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशाेर ने निर्देश दिया है कि इस मामले में जो भी सरकारी या निजी व्यक्ति सम्मिलित पाये जायेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी और गिरफ्तारी भी होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे?

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक सकारात्मक बातें पहुंचाएं:मुख्यमंत्री

सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक सकारात्मक बातें पहुंचाएं:मुख्यमंत्री

भ्रष्टाचार–अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति सराहनीय : चौहान

भ्रष्टाचार–अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस' की नीति सराहनीय : चौहान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend