ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल से काम करने लगेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

UB India News by UB India News
February 14, 2021
in पटना, परिवहन, बिहार
0
कल से काम करने लगेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

PATNA DM CHANDRA SHEKHAR SINGH BUS TERMINAL BAIRIYA KE NIRAKSHANH ADHIKARIYON KI SATH BAITHAK KERTE

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के बैरिया में बन रहा अंतरराज्यीय बस स्टैंड 16 फरवरी से चालू हो जायेगा. पहले चरण में यहां से गया और जहानाबाद के लिए बसें चलेंगी. इसको लेकर सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. वह हिस्सा पूरी तरह तैयार हो गया है,जहां से जहानाबाद और गया के लिए बसें चलेंगी.यहां बुडको की ओर से यात्री सुविधाओं का विकास किया गया है. पूरा बस स्टैंड इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जायेगा. फिलहाल इसके एक हिस्से को चालू किया जा रहा है. अभी यहां से पटना-गया मेन रोड की तरफ 40 बसों को एक समय में लगाये जाने की सुविधा है. ये बसें पटना से गया और जहानाबाद दिन में कई बार आ और जा सकेंगी. अभी यहां शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, बिजली और पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवायी जा रही है.

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बैरिया का निरीक्षण कर अधिकारियों की टीम के साथ कार्य की प्रगति का जायजा लिया। प्रथम चरण में गया‚ जहानाबाद के लिए टर्मिनल से बस सेवा का शुभारंभ करने की आवश्यक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने टर्मिनल पर यात्रियों के गमनागमन की सुचारू व्यवस्था के लिए ऑटो एवं सिटी बस की सुविधा प्रदान करने तथा उसके किराये का निर्धारण कर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों की जानकारी एवं सुविधा के लिए प्रचारित करने का निर्देश दिया।

जिला परिवहन पदाधिकारी को सार्वजनिक स्थानों पर प्रचारित करने के लिए बैनर लगाने तथा विभिन्न वाहन संघ के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी देने को कहा। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बसें मीठापुर बस स्टैंड तथा गया एवं जहानाबाद से खुलेंगीं। लेकिन सभी बसें उस दिन टर्मिनल पर ही टर्मिनेट होंगीं। साथ ही मंगलवार से गया एवं जहानाबाद के लिए नियमित रूप से बसें खुलेंगी एवं टर्मिनेट भी होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीरो माइल मोड तथा टर्मिनल की ओर आने वाले मार्ग पर आवागमन की सुचारू व्यवस्था रखने तथा जाम की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक यातायात को दिया। टर्मिनल की आंतरिक व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक व्यवस्था दो दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके तहत सीसीटीवी का अधिष्ठापन‚ जमीन का समतलीकरण‚ बैरिकेडिंग‚ शौचालय‚ पेयजल‚ प्रकाश की व्यवस्था सहित कई अन्य कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था केके सिंह‚ अपर समाहर्ता राजीव श्रीवास्तव‚ विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रंजीत कुमार‚अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर नितिन कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
मंत्रियों से इस्तीफा मांगने का राजद को हक नहींः मोदी

मंत्रियों से इस्तीफा मांगने का राजद को हक नहींः मोदी

चलनी दूसे सूप के, जेहमे खुदे 72 छेद: जीतन राम मांझी

चलनी दूसे सूप के, जेहमे खुदे 72 छेद: जीतन राम मांझी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend