ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने संभाला पद भार, कहा- श्रीकृष्ण बाबू के सपने को करना है पूरा

UB India News by UB India News
February 11, 2021
in कारोबार, खास खबर, पटना, भाजपा
0
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने संभाला पद भार, कहा- श्रीकृष्ण बाबू के सपने को करना है पूरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के नए उद्योग मंत्री के तौर पर शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने बुधवार को अपना पद भार संभाल लिया. पद भार संभालते ही शाहनवाज हुसैन ने न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल का पूरा खाका रखा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) के सपने को पूरा करना है. बिहार भी आत्मनिर्भर बने, यही सपना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी देखते हैं. प्रधानमंत्री ने उस सपने को पूरा करने के लिए मुझे बिहार (Bihar) में काम करने का मौका दिया और मैंने उद्योग मंत्री के तौर पर पर पद भार ग्रहण किया है.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उद्योग विभाग की होने वाली है. यह सही है कि बिहार लैंडलॉक स्टेट है लेकिन हमारे पास नादियों का पानी हैं, पंजाब और हरियाणा भी लैंडलॉक स्टेट है, जब वहां विकास हो सकता है, उद्योग-धंधे लग सकते है तो बिहार में क्यों नहीं. बिहार में कई ऐसे क्षेत्र है जहां बड़ी संभावना है. बिहार में कृषि का सेक्टर हो या खाद प्रसंस्करण, इन क्षेत्रों में बड़ी संभावना है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

बिहार में उधोगपतियों को कई समस्याएं आती हैं. खास कर जमीन की समस्या हो या लाल फीताशाही की, इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में जमीन के मालिकों के लिए जमीन सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसी वजह से समस्या होती है. लेकिन हम कोशिश करेंगे की यह समस्या ना हो, सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा ताकि निवेशकों को समस्या ना हो. बिहार में बड़े निवेशक कब आएंगे, बड़े उद्योग कब तक लगेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं देश ही नही विदेशों में रहने वाले उद्योगपतियों से मुलाकात करने जाऊंगा, और निवेशकों को समझाऊंगा की बिहार में निवेश क्यों फायदेमंद है. बिहार के बाहर देश हो या विदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने उद्योग लगा रखा है, मैं उनसे भी कहूंगा कि बिहार में आएं और निवेश करें. बिहार में कई बड़े-बड़े ब्रांड के सामान बिकते हैं, मैं उनसे कहूंगा कि जब सामान बिहार में बिकता है तो सामान बिहार में बन क्यों नहीं सकता है.

‘बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने चाहता हूं, श्रीकृष्ण बाबू के सपनों को आगे बढ़ाना चाहता हूं’

आपका सपना क्या है, इस सवाल पर शाहनवाज हुसैन कहते हैं कि जैसे श्रीकृष्ण बाबू के समय बिहार में उधोगों का जाल बिछा हुआ था, वैसे ही बिहार में उद्योग का जाल बिछाना चाहता हूं. मै श्रीकृष्ण बाबू के सपने को आगे बढ़ाना चाहता हूं. क्या आप सफल होंगे, इस सवाल पर वो कहते है कि मुझे जब भी जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा किया है. सिविल एविएशन मिनिस्टर था तो बिहार में गया में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खुलवाया. किशनगंज जैसे सीट पर पार्टी का झंडा बुलंद किया. इस बार भी मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करूंगा. सीएम नीतीश कुमार भी विकास के लिए लगातार प्रयास में लगे हुए हैं उनके साथ मिलकर बिहार में उद्योगों का जाल बिछाऊंगा, यही मेरा सपना है.

बता दें कि श्रीकृष्ण सिंह बिहार के पहले मुख्यमंत्री थे जिनके समय में बिहार और झारखंड संयुक्त राज्य था. यहां कई बड़े उद्योग लगे थे, तब बिहार का नाम उद्योग और विकास के मामले में देश में अव्वल राज्यों में शुमार होता था. लेकिन बाद के वर्षों में खास कर झारखंड के अलग होने के बाद बिहार उद्योग के मामले में पिछड़ता चला गया, और आज हाल यह है कि बिहार में ना तो बड़े उद्योग है और ना ही कोई बड़ा निवेशक आता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
मील का पत्थर साबित होगा जदयू का प्रशिक्षण शिविरः कुशवाहा

मील का पत्थर साबित होगा जदयू का प्रशिक्षण शिविरः कुशवाहा

क्या NDA में बने रहेंगे चिराग पासवान? सीएम नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

क्या NDA में बने रहेंगे चिराग पासवान? सीएम नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend