ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधान परिषद को दो सीटों पर एनडीए की जीत तय , नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा जल्द

UB India News by UB India News
January 21, 2021
in खास खबर, पटना
0
विधान परिषद को दो सीटों पर एनडीए की जीत तय , नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा जल्द

Patna-Jan.18,2021-Bihar Chief Minister Nitish Kumar with BJP national spokesperson Syed Shahnawaz Hussain and Bihar Minister Mukesh Sahni after filling nomination for MLC candidates from Bihar at Commissioner's office in Patna.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद को दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और वीआईपी प्रमुख व पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट पर शाहनवाज हुसैन ने नामांकन किया है, जिनका कार्यकाल छह मई, 2024 तक रहेगा।दोनों सीटों के लिए कोई और नामांकन नहीं हुआ है। इसलिए इनकी जीत तय मानी जा रही है। 21 जनवरी को नाम वापसी के दिन दोनों नेताओं को प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा।

राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बडा ऐलान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अगले १० दिनों के अंदर कभी भी इस बात की घोषणा की जा सकती है। इससे पहले यह बात सामने आई थी कि मंगलवार को राजभवन में कैबिनेट के नये मंत्री शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन बातों पर विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सारी बातें पूरी हो चुकी हैं‚ सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकि है‚ जो अगले दो से दस दिन के अंदर कर दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार में कोई विवाद नहीं है और सब कुछ ऑल इज वेल है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

नीतीश कुमार ने अपने इन बातों से विपक्ष की मंशाओं पर पानी फेरते हुए साफ कर दिया है कि राजग सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा‚ अभी पूरा ध्यान बिहार के कैबिनेट विस्तार पर है। जहां तक कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में पार्टी सांसदों को जगह मिलने की बात है‚ उस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि दिसम्बर माह के अंत में हुए जदयू की समीक्षा बैठक में पार्टी ने केंद्र में हिस्सा देने की बात कही थी‚ लेकिन ऐसा लगता है कि अब जदयू फिलहाल इस पर चर्चा नहीं करना चाहती है।

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ सिर्फ १४ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल हैं। राज्य में ३६ मंत्रियों का प्रावधान है। नीतीश के ऑल इज वेल के बयान से राजद की उम्मीदों को बडा झटका लगा है‚ जो पिछले एक माह से राजग में टूट की बात करते आ रहे थे और नीतीश को भाजपा से रिश्ता तोडने की मांग कर रहे थे। अगले २ से १० दिनों के अंदर कभी भी कैबिनेट विस्तार की हो सकती है घोषणा ,केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू सांसदों के शामिल होने पर अभी नहीं हुई है कोई चर्चा

मालूम हो कि इसके पहले भी वर्ष 2006 में जब सुशील मोदी ने भागलपुर लोकसभा सीट छोड़ी थी तो शाहनवाज उपचुनाव में उम्मीदवार बने और जीते। वहीं पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधायक बनने से रिक्त हुई सीट पर मुकेश सहनी ने नामांकन किया है। इनका कार्यकाल 21 जुलाई, 2022 तक रहेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंगल पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद सुशील कुमार मोदी समेत अन्य नेता और समर्थक मौजूद थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
पंचायत चुनाव : आज जारी होगा पंचायतों में मतदाता सूची का ड्राफ्ट

पंचायत चुनाव : आज जारी होगा पंचायतों में मतदाता सूची का ड्राफ्ट

सुशील मोदी के भोज में जुटे मंत्री व पत्रकार

सुशील मोदी के भोज में जुटे मंत्री व पत्रकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend