ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खरमास के गुजर जाने के बाद सूबे में आएगा सियासी उबाल!

UB India News by UB India News
January 15, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग
0
खरमास के गुजर जाने के बाद सूबे में आएगा सियासी उबाल!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किसी भी शुभ कार्य पर पाबंदी वाले खरमास के गुजर जाने के बाद अब बिहार में अब एकबार फिर सियासी पारा चढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. कई दिग्गज नेताओं के खरमास के बाद विरोधी दलों के टूट के किए गए वादों की भी अब परख होगी. पिछले दिनों कई नेताओं ने एक-दूसरे के संगठन में टूट के दावे किए हैं. माना जा रहा है कि बिहार में खरमास के बाद लोगों को नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार का भी इंतजार समाप्त होने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा को जिम्मेदार बताया था, वहीं भाजपा ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए खरमास के समाप्त होने का कारण बताया था.

ऐसे में माना जा रहा है कि खरमास के गुजर जाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार तय है. वैसे, दिग्गज नेताओं के दावों पर भी सबकी नजर है. राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने जदयू के 17 विधायकों के संपर्क में होने का दावा करते हुए कहा था कि खरमास के बाद जदयू में एक बड़ी टूट होगी. अब जब खरमास समाप्त हो गया है तो जदयू के विधायकों के टूट को लेकर उनके दावों की परीक्षा होगी. वैसे, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि राजद के बड़े नेता कह रहे थे कि 14 जनवरी को जदयू के 17 विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगें.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

उन्होंने कहा कि अब पता कीजिए कि वे राजद में हैं कि राजद ने उन्हें निकाल दिया. मांझी के इस बयान के बाद भले ही नेताओं के दावे पूरे नहीं होंगे, लेकिन उनके दावों पर सियासत जरूर होगी. इधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह ने भी कांग्रेस के विधायकों में टूट का दावा किया था. कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने भरत सिंह को ही कांग्रेस का नेता मानने से इनकार कर दिया, लेकिन सिंह के दावों पर भी अब प्रश्न उठेंगे.

इधर, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी खरमास के बाद राजद में बड़ी टूट होने के सियासी दावे किए हैं. इसके अलावा भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं और प्रवक्ताओं के द्वारा एक दूसरे के संगठन में टूट का दावा लगातार पिछले कुछ दिनों से होता आया है, लेकिन इसमें खरमास के बाधक होने का हवाला दिया जाता रहा है. ऐसे में अब खरमास के समाप्त होने के बाद अब टूट को लेकर किए गए उनके दावों की परख होगी. बहरहाल, खरमास के एक दिन गुजार जाने के बाद नेता अभी इस संबंध में बोलने से परहेज कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
आज से श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान शुरू

आज से श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान शुरू

हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जीतन राम मांझी छोड़ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया चुटकीला पोस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend