ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन-पाकिस्तान जुगलबंदी भारत के लिए खतरा, देंगे माकूल जवाब

UB India News by UB India News
January 12, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, सेना
0
चीन-पाकिस्तान जुगलबंदी भारत के लिए खतरा, देंगे माकूल जवाब

RELATED POSTS

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
चीन और पाकिस्तान की जुगलबंदी भारत के लिए एक बड़ा खतरा. इनकी दुरभिसंधि से टकराव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है.
सैन्य प्रमुख एम एम नरवणे ने कहा है कि भारतीय सेना न सिर्फ पूर्वी लद्दाख, बल्कि उत्तरी सीमा पर भी हाई अलर्ट मोड में है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की जुगलबंदी भारत के लिए एक बड़ा खतरा. इनकी दुरभिसंधि से टकराव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है. वक्त के साथ भारतीय सेना अपनी जरूरतों को पूरा कर और मजबूत होती जा रही है.
अपनी वार्षिक प्रेस कांपफ्रेंस में आर्मी चीफ नरवणे ने कहा कि पिछला साल चुनौतियों से भरा था. सीमा पर तनाव था और कोरोना संक्रमण का भी खतरा था. इसके बावजूद सेना ने इसका कामयाबी से सामना किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हैं. ऐसे में टकराव की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता. यही वजह है कि हमारी उत्तरी सीमा पर और लद्दाख में उच्च स्तर की तैयारी है. किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार हैं भारतीय जांबाज.
आर्मी चीफ ने कहा कि भारतीय सेना ने सर्दियों को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है. हमें ऐसे आदेश हैं कि चाहे गर्मी हो या सर्दी हमें वहां डटे ही रहना है. लद्दाख की स्थिति की जानकारी देते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हमें शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद है, लेकिन हम किसी भी आकस्मिक चुनौती का सामना करने को तैयार हैं. इसके लिए भारत की सभी लॉजिस्टिक तैयारी संपूर्ण है. पूर्वी लद्दाख में हम चौकस है. चीन के साथ कॉर्प्स कमांडर लेवल की 8 दौर की वार्ता हो चुकी है. हम अगले राउंड की वार्ता का इंतजार कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि संवाद और सकारात्मक पहल से इस मुद्दे का हल निकलेगा.
पाकिस्तान में पल रहे आतंकी शिविरों को लेकर सैन्य प्रमुख ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद को लगातार शह देने में लगा है. ऐसे में भारत ने अब आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है. हमने सही समय और स्थान पर अपना जवाब देने का अधिकार महफूज रखा है.
उन्होंने कहा कि थिएटर कमांड एक दीर्घकालीन प्रक्रिया है. चाहे जो भी स्थिति हो हम जरूर आगे बढ़ेंगे. हम अनुभव से ढांचे को और बेहतर बना सकेंगे. हमारे जो मांग हैं वह एमओडी के जरिए आगे भेजते हैं. हमे पूरी उम्मीद है कि जो भी हमारी जरूरतें हैं उन्हें पूरा किया जायेगा.
पिछले साल भी केंद्रीय बजट 15 फीसदी हिस्सा रक्षा बजट का था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
July 31, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
नक्सली होने के शक में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया होमगार्ड के जवान को !

नक्सली होने के शक में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया होमगार्ड के जवान को !

राजनीतिक वंशवाद को जड़ से उखाड़ना है: पीएम नरेंद्र मोदी

राजनीतिक वंशवाद को जड़ से उखाड़ना है: पीएम नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend