ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नालंदा समेत 6 जिलों में तेज बारिश, 12 में अलर्ट

UB India News by UB India News
June 28, 2026
in TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भीषण गर्मी के बीच बिहार के 6 जिलों का मौसम बदल गया है। खगड़िया, बेगूसराय, बांका में तेज बारिश हो रही है। वहीं, नालंदा, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मधुबनी में भी बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। इन शहरों में पहले बादल छाए, तेज हवा चली फिर बारिश शुरू हो गई। मुजफ्फरपुर में 1 घंटे की बारिश से कई जगह पानी जमा हो गया है। वहीं, राजधानी पटना तेज धूप और उमस भरी गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में सीतामढ़ी, बगहा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर और पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं, 42.2 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा।

3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा अधिकतम तापमान

RELATED POSTS

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून एक्टिव होने से तेज बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 29 जून तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। जून के अंत तक मानसून का प्रभाव पूरे बिहार में बढ़ेगा और अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में मानसून का रहेगा सबसे ज्यादा असर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सीमांचल, कोसी और पूर्वी बिहार के जिलों में मानसून का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इसके अलावा उत्तर बिहार के कई हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र हो रहा मजबूत

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इससे प्रदेश में धीरे-धीरे नमी की मात्रा बढ़ रहा है। इससे बारिश की संभावना बढ़ेंगी। अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

खगड़िया में भीषण गर्मी के बीच तेज बारिश शुरू हो गई है। आसमान में काले घने बादल छाए हैं। 50Kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। बारिश के बाद लोगों की गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

by UB India News
August 14, 2026
0

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगे। ईरानी सूत्रों ने...

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

by UB India News
August 14, 2026
0

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास...

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग...

Next Post
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा................

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend