ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है , क्या है सियासी मायने……

UB India News by UB India News
June 22, 2026
in जदयू, पटना
0
हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है , क्या है सियासी मायने……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पटना में संपन्न हुई। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचन का अनुमोदन किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्वाचन को भी पूर्ण समर्थन मिला। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उमेश कुशवाहा के निर्वाचन का सभी ने अनुमोदन किया।

नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचन का भी अनुमोदन किया गया। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमें मिलकर पार्टी को और मजबूत करना है। पिता जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों को इससे जोड़ना है।

RELATED POSTS

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

पार्टी सदस्यता पर संतोष

उन्होंने पार्टी की सदस्यता पर संतोष जताते हुए कहा कि जदयू के सदस्यों की संख्या अब एक करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब हमें मिलकर विकसित बिहार और समृद्ध बिहार का निर्माण करना है और बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पास किया गया।

उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया है कि वे बिहार का व्यापक भ्रमण करेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

निशांत कुमार का सियासी करियर

मार्च 2026- निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में कदम रखा और जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की।
07 मई, 2026- निशांत कुमार ने एनडीए की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली।
जून 2026- पार्टी की बैठकों में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। जहां जेडीयू में उनकी उपस्थिति और उनके फैसलों पर अब चर्चा होती है।

क्या बोले मंत्री

मदन सहनी ने कहा कि बैठक में यह अहम फैसला भी लिया गया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, लल्लन बाबू समेत अन्य शीर्ष नेताओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जिसका राष्ट्रीय परिषद ने अनुमोदन किया।

यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रसन्नता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। हम सभी विश्वास करते हैं कि आने वाले समय में जदयू और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

Next Post
किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कुछ ऐसा…………………..

जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कुछ ऐसा.......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend