ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G7 की मीटिंग में दुनिया के नेताओं के सामने क्यों कहा था I’m the Boss?

UB India News by UB India News
June 20, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
G7 की मीटिंग में दुनिया के नेताओं के सामने क्यों कहा था I’m the Boss?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समिट में मौजूद नेताओं से कहा था- ‘I Am The Boss’. ट्रंप का ये बयान वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. इस पूरे मामले पर अब ट्रंप की सफाई आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं मजाक कर रहा था. मैं बॉस बनने की कोशिश नहीं कर रहा था.

ट्रंप ने Axios को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी टिप्पणी का मकसद मजाक करना था, लेकिन उसे गलत संदर्भ में लिया गया. उस पल को याद करते हुए शो के होस्ट ने ट्रंप से पूछा, ‘आप अंदर आए और आपने कहा मैं बॉस हूं. उनमें से कितने लोगों ने इस बात पर यकीन किया होगा?’

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब वह उस कमरे में जा रहे थे जहां दुनिया के नेता पहले से बैठे थे तो वह बस मज़ाक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए था, लेकिन इसे बहुत ज़्यादा उछाला और फैलाया गया. ट्रंप ने बताया कि वे सब बैठे हुए थे और मैं कमरे में गया. उन्होंने आगे कहा कि वे सभी जानी-मानी हस्तियां हैं अपने देशों के प्रमुख हैं. मैं अंदर गया और वहां वे नेता मौजूद थे, मैंने बस उनकी ओर देखा और कहा कि मैं बॉस हूं. यह बात मजाक में कही गई थी और यह पूरी दुनिया में फैल गई. मुझे यकीन नहीं हो रहा. मैं बॉस बनने की कोशिश नहीं कर रहा था.

ट्रंप ने कब और कहां की थी ये टिप्पणी?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को G7 समिट के अंतिम दिन बैठक में प्रवेश करते समय मजाकिया टिप्पणी की थी, जिस पर सब हंस पड़े. 3 दिवसीय G7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन की सुबह की बैठक में एंट्री करते समय ट्रंप ने कहा था कि मैं बॉस हूं. हंसी के बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस टिप्पणी को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पूछा ‘आप कैसे हैं?’ ट्रंप ने जवाब दिया, ‘अच्छा हूं, धन्यवाद.’

अपने 80वें जन्मदिन की पार्टी के ठीक बाद ट्रंप फ्रांस में G7 देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. इस समिट में ईरान, यूक्रेन, व्यापार और दुनिया को प्रभावित करने वाले तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ....................

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend