ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खान सर को राहत बरकरार, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक जारी

UB India News by UB India News
June 21, 2026
in TAZA KHABR, पटना
0
कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर,…………….

RELATED POSTS

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कोचिंग फायरिंग केस में खान सर उर्फ फैजल खान को फिलहाल बड़ी राहत मिली. शनिवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में अपडेटेड केस डायरी पेश की. सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैजल खान को मिला अंतरिम संरक्षण (Interim Protection) अगली तारीख 25 जून तक बढ़ा दिया. यानी अगली सुनवाई तक खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी. इतना ही नहीं, मामले में नामजद खान पक्ष के अन्य लोगों को भी कोर्ट ने ‘नो कोर्सिव एक्शन’ की राहत दी है. उनके खिलाफ भी फिलहाल कोई बलपूर्वक या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.
2 जून से शुरू हुआ विवाद
पूरा विवाद 2 जून को उस समय सामने आया, जब पटना के दो प्रमुख कोचिंग संस्थानों के बीच तनाव बढ़ गया. ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए. इसी दौरान खान सर ने आरोप लगाया कि कोचिंग पर हमला और फायरिंग की घटना हुई. मामले में दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए.
12 दिन बाद रौशन आनंद को मिली थी जमानत
घटना के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और उनके भाई प्रिंस यादव का नाम भी विवाद में आया. खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े कर्मचारी कन्हैया सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया. पुलिस जांच के बाद रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हालांकि पूरे 12 दिन बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आए. जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए.
प्रिंस की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत
इस बीच रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में नामजद थे. गिरफ्तारी के डर से नेपाल में रह रहे थे. घटना के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया. राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी इस मामले में बयान देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी. साथ ही रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को भी संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने खान सर पर हत्या कराने का आरोप लगाया. दूसरी ओर खान सर पहले ही इन आरोपों को बेबुनियाद बता चुके हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

Next Post
नीट की परीक्षा कल , पटना शहरी इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव …………………

नीट की परीक्षा कल , पटना शहरी इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव .....................

चुनावी मूड में तेज प्रताप, ‘जनशक्ति जनता दल’ नाम से नई पार्टी!, लालू और तेजस्वी को देंगे टक्कर

जान-माल की सुरक्षा को खतरा बताते तेज प्रताप ने दर्ज कराई FIR..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend