ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट से स्‍वत: संज्ञान लेने की उठी मांग ………………

UB India News by UB India News
June 15, 2026
in अध्यात्म, खास खबर
0
अयोध्या में राम लला ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद 26 नवंबर को दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध ……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील अनूप अवस्थी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को लेटर लिखकर राम मंदिर चंदा चोरी मामले का स्वसंज्ञान लेने की मांग की है। अवस्थी ने मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में पहले FIR दर्ज हो, फिर कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच हो। पत्र में कहा गया है कि लोगों का विश्‍वास बनाए रखने के लिए एफआईआर दर्ज कर और कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए निर्देश जारी किया जाए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सबसे पहले राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाया था। उसके बाद कई राजनेताओं ने इस पर सवाल पूछे। विवाद के बाद पूरे मामले की जांच के विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। इस पूरे मामले में अयोध्‍या सांसद अवधेश प्रसाद का कहना है कि यह घोटाला नहीं डकैती है। प्रभु श्री राम मंदिर में लोगों की आस्था और चढ़ावे की लूटपाट की गई है। यह देश की सबसे बड़ी डकैती है। हमारे नेता अखिलेश यादव की ओर से इस बात का खुलासा किया गया है।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

सुप्रीम कोर्ट बनाए एसआईटी: अवधेश प्रसाद
अवधेश प्रसाद ने कहा कि पहले लीपापोती की गई, सरकार की ओर से भी चुप्पी रही। अब घोटाले की बात सामने आई है। इस परिस्थिति में ट्रस्ट को सस्पेंड कर देना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एक कमेटी गठित कर जांच की जाए। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़े-बड़े मामले हल किए गए हैं। इस मामले के लिए भी सुप्रीम के दिशा-निर्देश में एक कमेटी गठित की जाए, तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा। यूपी सरकार की ओर से एसआईटी बनाए जाने को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह बड़ा मामला है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश में एक कमेटी बनाई जाएगी, तभी परत दर परत मामले का खुलासा होगा।

जल्‍द प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेगी कांग्रेस
वही, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इस मामले में दो-तीन दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। अयोध्या में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसको पूरा देश देख रहा है। मुझे लगता है कि देश माफ नहीं करने वाला है।

24 घंटे के भीतर एसआईटी का गठन किया: नृपेंद्र मिश्रा
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने 24 घंटे से भी कम समय में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी में बहुत वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। इसमें एक डिविजनल कमिश्नर और आईजी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, जिनके बारे में मुझे बताया गया है कि उन्हें सीबीआई में काम करने का लंबा अनुभव है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

‘मैं अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए बनी समझ का स्वागत करता हूं...............

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend