ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

या तो सभापति पद या फिर विधानसभा अध्यक्ष…………………….

UB India News by UB India News
May 10, 2026
in पटना, बिहार
0
या तो सभापति पद या फिर विधानसभा अध्यक्ष…………………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों बहुत कुछ शोर शराबे के बिना हो जा रहा है। वह भी ऐसे कि दाएं हाथ से लिया गया फैसला बाएं हाथ को ही पता नहीं चल रहा। राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चा को मानें तो अभी एक और पॉलिटिकल धमाका होना बाकी है। हालांकि यह बदलाव वाला धमाका तो उसी दिन हो गया था जब जदयू से शिक्षा विभाग ले लिया गया और बदले में बीजेपी ने स्वास्थ्य विभाग दे दिया। लेकिन इसी दिन कई और फैसले हुए। कुछ उस दिन को लेकर सूत्र बताते हैं कि एक और निर्णय होना अभी बाकी ही है। सूत्रों से मिली जानकारी के विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद् के सभापति को शायद पेच फंस गया है। इसलिए पब्लिक डोमेन में कुछ भी नहीं आया। चलिए जानते हैं कि उस दिन बदलाव का पहिया कहां-कहां चला।

स्वास्थ्य बनाम शिक्षा

जबसे एनडीए की सरकार बिहार में रही, शिक्षा विभाग हमेशा जदयू के पास रहा और स्वास्थ्य विभाग बीजेपी के पास। स्वास्थ्य महकमे में सुधार की नींव सबसे पहले चंद्रमोहन राय ने संभाली। इसके बाद नंदकिशोर यादव और फिर लगातार मंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्री रहे। बीच में महागठबंधन की सरकार में तेज प्रताप और तेजस्वी भी रहे। पर इस बार एक बड़ा फेरबदल हुआ। संभवतः निशांत कुमार को ले कर शिक्षा विभाग बनाम स्वास्थ्य विभाग की अदला-बदली की गई। खासतौर पर निशांत कुमार तो हेल्थ डिपार्टमेंट का महत्व और सिस्टम समझने के लिए लगातार दफ्तर आ रहे हैं। यहां तक कि शनिवार को भी ऑफिस का ताला खुलवाया और कई सख्त निर्देश भी जारी किए।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

विधानसभा अध्यक्ष/ विधानपरिषद् सभापति पर पेंच

एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के साथ साथ विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद् के सभापति पद को ले कर भी बात हुई। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी को विधानसभा अध्यक्ष पद के बदले में विधान परिषद् में सभापति पद देने को लेकर बारगेनिंग हो रही है। ऐसे में बीजेपी ने संभवतः विधानपरिषद सभापति का पद नहीं लेने का मन बना लिया है। हो सकता है कि विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ ही इसका खुलासा हो। वर्तमान में विधानपरिषद् सभापति के पद पर अभी अवधेश नारायण सिंह हैं। अब देखना यह है कि यह फैसला कब और किन हालात में होता है।

और भी बड़े फैसले हुए

श्रेयसी सिंह को उद्योग और बुलो मंडल को ऊर्जा विभाग देना भी किसी बड़े परिवर्तन के संकेत हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी, उच्च शिक्षा और विभाग संजय टाइगर को दे कर भी चौंकाया गया है। विजय सिन्हा से राजस्व विभाग लिया गया तो उसे दिलीप जायसवाल को दे दिया गया। दिलीप जायसवाल के पास जो पथ निर्माण विभाग था, उसे इंजीनियर शैलेन्द्र को दे दिया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
चारधाम यात्रा विकास बनाम प्रकृति की जंग…………….

चारधाम यात्रा विकास बनाम प्रकृति की जंग................

बंगाल ने ममता को कहा बाय, तमिलनाडु का स्टालिन को टाटा… 5 राज्यों के नतीजों से समझें किसे फायदा, किसे घाटा

विधानसभा चुनाव : प्रत्येक राज्य ने अलग राजनीतिक कथा प्रस्तुत की है.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend