आज सम्राट सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण है। इसके लिए PM भी पटना पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे।
कार्यक्रम को देखते हुए पटना में कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। गयाजी रूट सहित शहर की अन्य सड़कों पर करीब डेढ़ किमी तक जाम लगा है। जिन लोगों को एयपोर्ट जाना था वे 3 घंटे निकले हैं।
जाम में फंसे लोगों ने कहा, सरकार अपनी सुविधा के अनुसार काम कर रही है। लोगों से मतलब नहीं है। सुबह 9 से 10 ऑफिस जाने का टाइम होता है। ये समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। सरकार को ये कार्यक्रम संडे को रखना चाहिए था।
मंत्रियों की शपथ को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक नई रूट्स बंद किए गए हैं। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों से 3 घंटे पहले घर से निकलने की अपील की गई है।
इन रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री नहीं
- पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर सभी तरह की गाड़ियां बैन हैं। जीपीओ के ऊपर-नीचे से कोतवाली की ओर और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली की ओर बुद्धमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध है।
- डाकबंगला चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड से राजेन्द्र पथ की ओर जाने दिया जा रहा। न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों की एंट्री नहीं है।
- जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पीटल या पीएमसीएच और अन्य नजदीकी हॉस्पीटल पहुंच जाएगा। इस मार्ग पर सामान्य आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित है।