ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की सियासत से जुड़े प्रमुख अपडेट्स…

UB India News by UB India News
April 12, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार की ताजा खबर : Live Update
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज है। 12 घंटे में सम्राट चौधरी दूसरी बार नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। इस दौरान विजय चौधरी भी साथ थे। तीनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई।

मीटिंग के बाद बाहर निकले मंत्री विजय चौधरी ने सीएम फेस पर कहा, “ये तो बीजेपी को तय करना है, उसके बाद NDA की बैठक में सहमति बनेगी।” संजय झा ने भी सीएम से मुलाकात की है।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

14 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देंगे। बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। हालांकि तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वहीं, बीजेपी और जदयू के विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिनों में सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

इधर, बिहार में नई सरकार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे दो लोग ही सरकार तय करेंगे। इसमें दिमाग क्या लगाना है।

बिहा की सियायत से जुड़े कुछ प्रमुख अपडेट्स…

  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अब बिहार सरकार ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलेगी। असली फैसले दिल्ली में लिए जाएंगे। अगर नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो जनता दल यूनाइटेड से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
  • पटना में निशांत को लेकर CM बनाने की मांग करते हुए पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में लिखा है, ‘बिहार में ना तो बुलडोजर बबाल और ना ही फिर से ‘दंगा-फसाद चाहिए। आपके परछाई स्वरूप निशांते कुमार चाहिए।’ ये पोस्टर सीएम हाउस और जदयू दफ्तर के बाहर लगाया गया है।

नीतीश कुमार को बीजेपी जबरन हचा रही हैः तेजस्वी

इधर, तेजस्वी ने नई सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘नए सीएम के नाम से हमको क्या लेना देना है, जनता का मैंडेट इन लोगों के पास नहीं है। जब से सरकार बनी है, सरकार ही फिर से सरकार बनवा रही है। 2 महीने से कैबिनेट की मीटिंग नहीं हुई, कोई निर्णय नहीं हुआ। बिहार पीछे जा रहा है।’

‘नीतीश कुमार चाहते थे कि मुख्यमंत्री वही रहें, लेकिन अब उनके चाहने से कुछ भी नहीं होगा। लेकिन जिस प्रकार से भाजपा ने उनके साथ किया, उनको पहले से मालूम था। नीतीश को पद से भाजपा हटा रही है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
नीतीश, नवीन, कुशवाहा, खरगे और पवार…

नीतीश, नवीन, कुशवाहा, खरगे और पवार...

पटना सीएम हाउस में बैठकों का दौर जारी

पटना सीएम हाउस में बैठकों का दौर जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend