ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप राष्ट्र के नाम संबोधन में शांति वार्ता से लेकर धमकी तक देते रहे इधर इरान ने इजरायल पर 40 मिनट में 11 हमले कर डाले …..

UB India News by UB India News
April 3, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
ट्रंप राष्ट्र के नाम संबोधन में शांति वार्ता से लेकर धमकी तक देते रहे इधर इरान ने इजरायल पर 40 मिनट में 11 हमले कर डाले …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्र संबोधन में पूर्व समकक्ष बराक ओबामा पर कटाक्ष किया। अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, “उन्होंने ईरान के मामले में गलती की।” ओबामा प्रशासन के दौरान हुए ईरान परमाणु समझौते का जिक्र किए बिना ट्रंप ने कहा कि यह एक गलती थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान इसे सुधारने का उन्हें सम्मान मिला। इधर ट्रंप ईरान पर बड़े हमले का दावा कर रहे थे, उधर इजरायल पर ईरान ने मिसाइलों की बारिश कर दी. कुल 40 मिनट में ईरान ने इजरायल पर 11 हमले किए.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई महीनों से ग्लोबल सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसके पीछे वजह सिर्फ उनकी अपनी नीतियां नहीं बल्कि तेल को लेकर उनकी दीवानगी है. पहले उन्होंने वेनेजुएला में रातोंरात कार्रवाई करके वहां के राष्ट्रपति को उनके बेडरूम से गिरफ्तार करवा लिया और वेनेजुएला के तेल पर अपना कब्जा कर डाला. इसके बाद उन्होंने रुख किया ईरान का, हालांकि उनका ये दांव उतना आसान नहीं था. 28 फरवरी को उन्होंने अपने सहयोगी इजरायल के साथ ईरान में धमाकेदार हमले किए, लेकिन ये देश 34वें दिन ट्रंप की मुट्ठी में नहीं आया है.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि अमेरिका इस जंग को जीत चुका है. उसने अब तक ईरान में पहली लाइन के सारे नेताओं को खत्म कर दिया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि ईरान के पास एक ढंग का लीडर भी नहीं बचा है और उसकी सारी सेनाएं खत्म हो चुकी हैं. ट्रंप ने कहा है कि युद्ध बस खत्म होने की वाला है और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि उन्हें होर्मुज से कोई लेना-देना नहीं, ये जिसकी प्रॉब्लम है वो देखे. जहां तक बात तेल की है, तो अमेरिका देने के लिए तैयार है और अगर नहीं लेना है तो होर्मुज से जाकर खुद ले लें.
ट्रंप ने आगे कहा कि समझौते के बाद ईरान हम पर हंस रहा था। ट्रंप का इशारा ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते की ओर था, जबकि वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिशें जारी रखे हुए था। उन्होंने कहा, “मैंने बराक हुसैन ओबामा के ईरान परमाणु समझौते को खत्म कर दिया। यह एक आपदा थी। ओबामा ने उन्हें 1.7 अरब डॉलर नकद दिए। उनका सम्मान और वफादारी खरीदने की कोशिश में, लेकिन यह काम नहीं आया। उन्होंने हमारे राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया और परमाणु बम बनाने के अपने मिशन पर आगे बढ़ गए।”
राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें

निर्णायक जीत का दावा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अब एक अहम मोड़ पर पहुंच चुका है।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

ईरान की सैन्य क्षमता नष्ट: उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं लगभग खत्म कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना समाप्त हो चुकी है, वायुसेना कमजोर पड़ गई है और मिसाइल भंडार को भारी नुकसान पहुंचा है।

ईरान में नेतृत्व परिवर्तन: ट्रंप ने कहा कि ईरान में नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है। पुराना नेतृत्व काफी हद तक हट चुका है, जिसकी जगह एक कम कट्टरपंथी समूह ने ले ली है।

परमाणु बम नहीं बनाएगा ईरान: उन्होंने दोहराया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोकना था और यह लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब परमाणु बम नहीं बनाएगा।

खाड़ी देशों और इस्राइल के साथ खड़ा रहेगा अमेरिका: व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, ”मैं मध्य पूर्व में हमारे सहयोगी देशों इस्राइल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। वे बहुत अच्छे रहे हैं और हम उन्हें किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचने देंगे या असफल नहीं होने देंगे।”

पाषाण युग में भेजने की धमकी: उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो-तीन हफ्तों तक अमेरिका ईरान पर और सख्त हमले जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने हमलों से ईरान के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह पंगु बना सकता है। उन्होंने कहा कि हम ईरान को पाषाण युग में वापस भेज देंगे, जहां वे असल में होने चाहिए।

अमेरिकी सेना की तारीफ: ट्रंप ने अमेरिकी सशस्त्र बलों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ईरान की प्रॉक्सी ताकतों को समर्थन देने की क्षमता को कुचल दिया है।

समझौता न हुआ तो भीषण हमले: उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अंतिम समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों जैसे ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा। हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने किसी भी चल रही बातचीत, संभावित समझौते या युद्धविराम का कोई सीधा जिक्र नहीं किया।

47 साल के संघर्ष का जवाब: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को पिछले 47 वर्षों से चले आ रहे संघर्ष का जवाब बताते हुए इसे एक अंतिम हिसाब करार दिया।

होर्मुज मामले से झाड़ा पल्ला: ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने को चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई देशों की जिम्मेदारी बताया। ट्रंप ने सहयोगी नाटो देशों पर भी गुस्सा जताते हुए उन्हें कागजी शेर कहा।

इजरायल-ईरान युद्ध:  Live Update

बगदाद में रक्षा अलर्ट, अमेरिकी नागरिकों को तुरंत इराक छोड़ने की सलाह

इराक की राजधानी बगदाद में 24 से 48 घंटों के भीतर हमले का खतरा बताया गया है. अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि ईरान समर्थित आतंकी मिलिशिया अमेरिकी नागरिकों और उनसे जुड़े ठिकानों को निशाना बना सकते हैं. इन संभावित हमलों में होटल, एयरपोर्ट, दूतावास, कंपनियां, यूनिवर्सिटी और ऊर्जा से जुड़े ठिकाने शामिल हो सकते हैं. साथ ही अपहरण का भी खतरा बताया गया है. अमेरिकी प्रशासन ने साफ कहा है कि इराक में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिक तुरंत देश छोड़ दें और किसी भी हालत में यात्रा न करें. सुरक्षा हालात इतने खराब हैं कि अमेरिकी दूतावास और एरबिल स्थित कॉन्सुलेट के पास जाने से भी मना किया गया है, क्योंकि वहां रॉकेट, ड्रोन और मोर्टार हमलों का खतरा बना हुआ है. इराक सरकार भी इन हमलों को रोक पाने में पूरी तरह सक्षम नहीं दिख रही है, इसलिए खतरा और बढ़ गया है.

इजरायल के हाइफा पोर्ट पर दगीं ईरानी मिसाइलें

ईरानी टीवी ने दावा किया है कि उसकी मिसाइलें इजराइल के हाइफा पोर्ट तक पहुंच गई हैं. यह दावा उस समय आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने ईरान को पूरी तरह कमजोर कर दिया है. इस घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और तेज कर दिया है.

ईरान ने इजरायल पर 40 मिनट में किए 11 अटैक

ईरान-अमेरिका के युद्ध में आगे क्या होगा, ये कहा ही नहीं जा सकता. इधर ट्रंप ईरान पर बड़े हमले का दावा कर रहे थे, उधर इजरायल पर ईरान ने मिसाइलों की बारिश कर दी. कुल 40 मिनट में ईरान ने इजरायल पर 11 हमले किए.

इजरायल के हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री घायल, पत्नी की मौत

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खाराजी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान में उनके घर पर अमेरिका-इजराइल हमले में उन्हें चोट लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले में उनकी पत्नी की मौत हो गई. खाराजी 1997 से 2005 तक ईरान के विदेश मंत्री रहे थे और बाद में अली खामेनेई के सलाहकार के रूप में काम किया. अली खामेनेई की मौत के बाद भी वे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के साथ विदेश नीति सलाहकार के तौर पर जुड़े हुए थे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

by UB India News
June 29, 2026
0

अगस्त, 2021 में जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा खुशी से झूमा...

पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव,अपाचे हेलीकॉप्टर हमले पर क्यों बदले ट्रंप के तेवर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है। ईरान के साथ युद्ध विराम के लिए...

16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एलान

by UB India News
June 27, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश...

Next Post
नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

नागरिक देवो भव: , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है.....................

बंगाल में बवाल: मालदा में मतदाता सूची पर विरोध प्रदर्शन, भवानीपुर में भाजपा-TMC भिड़ंत

बंगाल में बवाल: मालदा में मतदाता सूची पर विरोध प्रदर्शन, भवानीपुर में भाजपा-TMC भिड़ंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend