ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट ,सोना-चांदी औंधे मुंह गिरे, गोल्ड ₹8000 तो सिल्वर में ₹15000 की गिरावट

UB India News by UB India News
March 24, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट ,सोना-चांदी औंधे मुंह गिरे, गोल्ड ₹8000 तो सिल्वर में ₹15000 की गिरावट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,800 अंक (2.40%) की गिरावट के साथ 72,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 550 अंक (2.50%) की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है।

सोमवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के आधा घंटे के अंदर एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 8000 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 15 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सुबह तीन घंटे में ही सोना और चांदी दोनों का कुल मार्केट कैप 3 लाख करोड़ डॉलर लुढ़क गया था। ईरान युद्ध के कारण दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट आई है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

सोमवार को सोना 4,334 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,158 रुपये पर खुला था। बाद में इसमें और गिरावट आती गई। देखते ही देखते यह आधे घंटे के अंदर ही 8,089 रुपये पर तक गिर गया। सुबह 9:30 बजे यह करीब 7,132 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,360 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी सुबह 9,070 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,702 रुपये पर खुली थी। यह आधे घंटे में 15,043 रुपये तक गिर गई। 9:30 बजे चांदी 13,786 रुपये की गिरावट के साथ 2,12,986 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

क्यों आई सोना-चांदी में गिरावट?

सोना और चांदी की कीमत में गिरावट का कारण ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। सोमवार को भी कच्चे तेल की कीमत बढ़ गई। ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल करीब 113 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) प्रति बैरल 99 डॉलर से कुछ ऊपर था।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या स्थिति?

इंटरनेशनल लेवल पर भी सोना और चांदी में गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में सोने के दाम 2% से भी अधिक टूट गए, जिससे यह लगभग चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 2.5% गिरकर 4,372.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह 2 जनवरी के बाद का सबसे निचला स्तर है।

सेंसेक्स करीब 1,800 अंक , निफ्टी में करीब 550 अंक  की गिरावट

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…

  1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
  3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 3.35% गिरकर 51,582 पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.62% गिरकर 5,456 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.37% गिरकर 24,424 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.29% गिरकर 3,866 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 443 अंक (0.96%) गिरकर 45,577 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.01% गिरकर 21,647 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 100 अंक (1.51%) गिरकर 6,506 पर बंद हुआ।

क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.86 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के 33 पैसे गिरकर मुकाबले 93.86 के स्तर पर आ गया है।

भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

लोकसभा में आज कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश होगा............

यूजीसी : अदालत की रोक और राजनीति की परीक्षा………

UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend