ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरीश राणा का वेंटिलेटर या फीडिंग ट्यूब हटाना……

UB India News by UB India News
March 16, 2026
in कानून, खास खबर, स्वास्थ
0
गाजियाबाद के हरीश राणा को 13 साल के असहनीय दर्द के बाद इच्छा मृत्यु की अनुमति ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट के दो जजों जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन ने भावुक होने के बाद भी बेहद तार्किक और संवेदनशील तरीके से करीब 13 साल से कोमा में रह रहे हरीश राणा को इच्छामृत्यु की मंजूरी दी। दोनों जजों ने इस मंजूरी से पहले देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण के पैसिव इच्छामृत्यु के बारे में दिए गए उनके फैसलों के पन्ने भी पलट डाले और 338 पेज के अपने फैसले में कहीं कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मंडे मोटिवेशन में जानते हैं इन दोनों जजों की फैसला लिखने से पहले की दिल छू लेने वाली कहानी।

दोनों जजों ने एक्टिव और पैसिव यूथेनेशिया में समझाया फर्क

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

  • सुप्रीम कोर्ट के जज जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन ने अपने फैसलों में कहा है कि संविधान पीठ ने भी एक्टिव यूथेनेशिया को एक पॉजिटिव एक्ट माना है, जिसमें घातक इंजेक्शन देना या दवा देना शामिल है, जो मृत्यु का कारण बन सकते हैं या मौत की ओर ले जा सकते हैं।
  • वहीं, पैसिव इच्छामृत्यु में सीधे तौर पर प्रक्रिया में शामिल नहीं होता है। इसमें मृत्यु देने की प्रक्रिया में सीधे तौर पर दखल नहीं दिया जाता है। मुख्य रूप से इसमें मेडिकल ट्रीटमेंट या मेडिकल उपकरणों का हटाया जाना शामिल होता है। इसमें वेंटिलेटर हटाना या फीडिंग ट्यूब हटाने जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।

पूर्व CJI दीपक मिश्रा की यह थी महत्वपूर्ण टिप्पणी

  • जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की इस बारे में टिप्पणी पर भी विचार किया। जस्टिस दीपक मिश्रा ने एक फैसले में कहा था कि यह ध्यान में रखना आवश्यक है कि निष्क्रिय इच्छामृत्यु का मूल अर्थ रोगी या डॉक्टरों द्वारा किसी भी प्रत्यक्ष कार्य का न होना है।
  • सक्रिय इच्छामृत्यु में रोगी के जीवन को समाप्त करने के लिए एक विशिष्ट प्रत्यक्ष कार्य किया जाता है, जबकि निष्क्रिय इच्छामृत्यु में, रोगी के जीवन को बचाने के लिए आवश्यक कोई कार्य नहीं किया जाता है।

जस्टिस एके सीकरी ने पैसिव यूथेनेशिया के बारे में यह कहा

  • जस्टिस एके सीकरी ने अपने एक फैसले में इस बारे में यह तार्किक व्याख्या की है। जस्टिस एके सीकरी ने कहा था कि दो तरीके हैं-पहला है सक्रिय इच्छामृत्यु, जिसमें मृत्यु की दवाएं दी जाती हैं। सक्रिय इच्छामृत्यु में चिकित्सक-सहायता प्राप्त आत्महत्या भी शामिल है, जिसमें इंजेक्शन या दवाएं चिकित्सक द्वारा दी जाती हैं। लेकिन दवा लेने का काम मरीज खुद करता है।
  • निष्क्रिय इच्छामृत्यु तब होती है जब डॉक्टर जीवन रक्षक उपचार नहीं देते हैं या ऐसे रोगियों को जीवन रक्षक उपचार से हटा देते हैं। इसमें जीवन रक्षक मशीनों या फीडिंग ट्यूबों को डिस्कनेक्ट करना, जीवन रक्षक ऑपरेशन न करना या जीवन बढ़ाने वाली दवाएं न देना शामिल हो सकता है…।

डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने भी बताया था

डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि सक्रिय इच्छामृत्यु से मतलब मृत्यु की गति बढ़ाने में सकारात्मक योगदान से है। निष्क्रिय इच्छामृत्यु का अर्थ है कि उन चरणों को छोड़ देने से है जो अन्यथा जीवन को बनाए रख सकते थे। यहां निष्क्रिय शब्द का इस्तेमाल चिकित्सा उपचार को वापस लेने या रोकने के लिए किया गया है।

जस्टिस अशोक भूषण ने क्या कहा था

जस्टिस अशोक भूषण ने अपने एक फैसले में कहा था कि चिकित्सा उपचार को रोकना या बंद करना…इन शब्दों से पता चलता है कि यह एक ऐसा कार्य है जो सुखद मृत्यु की ओर ले जाता है। इस क्रिया को इच्छामृत्यु के रूप में परिभाषित करने के लिए कुछ सकारात्मक कार्य आवश्यक है।

जस्टिस दीपक मिश्रा ने पैसिव इच्छामृत्यु को किया साफ

जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा था कि जब किसी मरीज की मृत्यु जीवन रक्षक उपायों को हटाने की वजह बनती है तो मरीज की मृत्यु किसी अंतर्निहित घातक बीमारी से होती है। इसमें डॉक्टर का कोई दखल नहीं होता है। वहीं, सक्रिय इच्छामृत्यु के दायरे में आने वाले मामलों में मरीज को घातक दवाएं दी जाती हैं। यानी उसकी मृत्यु उस दवा के कारण होती है।

जस्टिस चंद्रचूड़ के फैसले ने दूर कर दी दुविधा

जस्टिस चंद्रचूड़ ने साफ तौर पर कहा कि जीवन समाप्त करने वाले सकारात्मक चिकित्सीय हस्तक्षेप (जैसे घातक इंजेक्शन) और रोगी को कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर न रखने के निर्णय के बीच गुणात्मक अंतर है, जिससे जीवन कृत्रिम रूप से लंबा नहीं होता। पहला जीवन का असमय अंत कर देता है। दूसरा जीवन के अंत को उसके प्राकृतिक अंत बिंदु से आगे नहीं बढ़ाता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो किरेन रिजिजू ने टोका……

राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो किरेन रिजिजू ने टोका......

भारत में थोक महंगाई दर नवंबर में 1.89% के मुकाबले दिसंबर में 2.37 प्रतिशत …..

फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़कर 2.13 फीसदी हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend