ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की डील आज, भारत को 114 राफेल मिलेंगे

UB India News by UB India News
February 18, 2026
in केंद्रीय राजनीती
0
भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की डील आज, भारत को 114 राफेल मिलेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आज मुंबई में मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपए की डिफेंस डील होगी। यह डील कीमत के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी सैन्य खरीद होगी। इसके तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे।

आज होने वाली बैठक में रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर 3:15 बजे मुबंई के लोक भवन में होगी।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

दोनों नेता शाम 5:15 बजे वे भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे। साथ ही दोनों देशों के उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार भारत पहुंचे मैक्रों

राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा है। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद वे सितंबर 2023 में G20 समिट के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे।

भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

भारत को 24 सुपर राफेल फाइटर जेट मिलेंगे

भारत फ्रांस के बीच राफेल डील की सबसे खास बात ये है कि इनमें से 24 विमान ‘सुपर राफेल’ होंगे। इन एडवांस्ड जेट को F-5 वर्जन कहा जा रहा है, जिन्हें फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन बना रही है।

अभी इंडियन एयरफोर्स के पास जो राफेल हैं, वे F-3 वेरिएंट हैं और 4.5 जेनरेशन फाइटर माने जाते हैं। इनमें स्टेल्थ फीचर्स और न्यूक्लियर वेपन कैरी करने की क्षमता भी है। नई डील में मिलने वाले ज्यादातर जेट F-4 वर्जन के होंगे, जो ज्यादा एडवांस सिस्टम और अपग्रेड टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे।

बताया जा रहा है कि यूरोपियन स्टैंडर्ड के हिसाब से F-5 राफेल को और ज्यादा एडवांस कैटेगरी में रखा जा रहा है। ये अभी डेवलपमेंट फेज में हैं। प्लान के मुताबिक F-4 जेट की डिलीवरी 2028–29 से शुरू होगी, जबकि 2030 के बाद मिलने वाले जेट F-5 यानी सुपर राफेल होंगे।

इस डील के बाद फ्रांस के अलावा भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास इतनी एडवांस कैपेबिलिटी वाले राफेल फाइटर जेट होंगे। इससे एयरफोर्स की स्ट्रेंथ और टेक्नोलॉजी लेवल दोनों में बड़ा बूस्ट माना जा रहा है।

145 राफेल का बेड़ा

अगर यह सौदा परवान चढ़ता है, तो भारत के पास कुल 145 राफेल विमानों का बेड़ा होगा. इससे भारत दुनिया की सबसे खतरनाक हवाई ताकतों में से एक बन जाएगा. यह कदम न केवल चीन की विस्तारवादी नीतियों पर लगाम लगाएगा, बल्कि हिंद महासागर में भारत की ‘नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर’ की भूमिका को भी अभेद्य बना देगा.
भारतीय वायुसेना लंबे समय से अपने लड़ाकू विमानों की घटती संख्या (31 स्क्वाड्रन, जबकि जरूरत 42 की है) से जूझ रही है. गुरुवार को भारत सरकार ने बहुप्रतीक्षित 114 राफेल विमानों की खरीद को सरकार-से-सरकार (G-to-G) फ्रेमवर्क के तहत हरी झंडी दे दी. इस 3 लाख करोड़ रुपये के महा-सौदे की खास बात यह है कि इसमें ‘मेक इन इंडिया’ पर जबरदस्त जोर दिया गया है.

क्या है पहले का करार

  1. 18 विमान सीधे फ्रांस से ‘फ्लाई-अवे’ स्थिति में आएंगे.
  2. शेष 96 विमानों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा.
  3. इनमें 50% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग होगा, जो भारत के एयरोस्पेस उद्योग के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा.

फ्रांस से भी बड़ा होगा भारत का बेड़ा!

सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारतीय नौसेना, जिसने पहले ही अप्रैल 2025 में 26 राफेल-एम का ऑर्डर दिया था, अब 31 और विमानों की मांग कर रही है. यदि ऐसा होता है, तो भारतीय नौसेना के पास 57 राफेल विमान होंगे—जो खुद फ्रांस की अपनी नौसेना (41 विमान) से भी अधिक है. ये विमान मुख्य रूप से भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत और आधुनिक INS विक्रमादित्य से संचालित होंगे. भारत की तीसरी विमानवाहक पोत की योजना इस जरूरत को और बढ़ाती है.

मैक्रों की यात्रा और ‘गेम-चेंजिंग’ हथियार

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आगामी भारत यात्रा के दौरान इस सौदे पर आधिकारिक मुहर लगने की प्रबल संभावना है. ये राफेल विमान दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों से लैस होंगे:
  1. मिटिओर (Meteor): बियॉन्ड-विजुअल-रेंज मिसाइल, जिससे बच पाना दुश्मन के लिए नामुमकिन है.
  2. स्कैल्प (Scalp): लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल, जो दुश्मन के ठिकानों को पलक झपकते ही तबाह कर सकती है.

भारत में बनेंगे 96 राफेल फाइटर जेट

फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन से होने वाली इस डील में की अहम बात यह है कि 114 में से 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे।

सिर्फ 18 जेट उड़ान के लिए तैयार हालत (फ्लाई-अवे कंडीशन) में सीधे फ्रांस से मिलेंगे। बाकी विमानों का प्रोडक्शन भारत में होगा और उनमें करीब 60% तक स्वदेशी पार्ट्स इस्तेमाल किए जाएंगे।

राफेल जेट का निर्माण मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत होगा। दसॉ एविएशन एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर प्रोडक्शन करेगी।

हाल ही में दसॉ ने अपने जॉइंट वेंचर दसॉ रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) में हिस्सेदारी 49% से बढ़ाकर 51% कर ली है। इस साझेदारी में अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।

डील के तहत सभी 114 जेट में भारतीय हथियार, मिसाइल और गोला-बारूद इंटीग्रेट किए जाएंगे और सुरक्षित डेटा लिंक सिस्टम भी दिया जाएगा, जिससे ये विमान भारतीय रडार और सेंसर नेटवर्क से सीधे जुड़ सकें।

दसॉ एयरफ्रेम बनाने की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी देगा, जबकि इंजन कंपनी साफ्रान और एवियोनिक्स कंपनी थेल्स इस प्रोजेक्ट में सहयोग करेंगी।

भारत पहले ही खरीद चुका है 36 राफेल जेट

भारत पहले ही फ्रांस से 36 राफेल फाइटर जेट खरीद चुका है। भारत और फ्रांस के बीच इन विमानों की खरीद का समझौता सितंबर 2016 में हुआ था। इसकी कीमत उस समय करीब 7.8 अरब यूरो यानी तकरीबन ₹59 हजार करोड़ थी।

इन राफेल विमानों की डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से शुरू हुई थी। पहला विमान 2019 में फ्रांस में भारत को सौंपा गया था, जबकि 2020 से जेट भारत पहुंचने लगे। सभी 36 विमान 2022 तक भारतीय वायुसेना को मिल चुके थे।

भारतीय वायुसेना ने इन विमानों को दो स्क्वाड्रन अंबाला एयरबेस (हरियाणा) और हासीमारा एयरबेस (पश्चिम बंगाल) में तैनात किया है।

राफेल जेट आधुनिक रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस हैं। इनमें मीटियोर एयर-टू-एयर मिसाइल, SCALP क्रूज मिसाइल और MICA मिसाइल सिस्टम जैसे एडवांस हथियार शामिल हैं, जो वायुसेना की मारक क्षमता को काफी बढ़ाते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार 36 राफेल की पहली खेप भारतीय वायुसेना के लिए तकनीकी अपग्रेड साबित हुई थी और इसी अनुभव के आधार पर अब बड़े पैमाने पर राफेल डील की जा रही है।

भारत-फ्रांस इस साल इनोवेशन ईयर मना रहे

भारत और फ्रांस ने साल 2026 को ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ के रूप में मना रहे हैं। यह एक साल तक चलने वाली संयुक्त पहल है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच नई तकनीक, रिसर्च और इंडस्ट्रियल इनोवेशन में सहयोग को तेज करना है।

यह पहल सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं है। इसमें दोनों देशों के स्टार्टअप्स, वैज्ञानिक, कंपनियां और इंडस्ट्री लीडर्स भी शामिल हैं, ताकि रिसर्च से लेकर बाजार तक टेक्नोलॉजी को तेजी से पहुंचाया जा सके।

इस इनोवेशन ईयर का सबसे बड़ा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर है। भारत और फ्रांस मिलकर एक साझा AI रोडमैप पर काम कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य जिम्मेदार और एथिकल AI सिस्टम विकसित करना है।

इसके अलावा डीपटेक और स्टार्टअप सहयोग, अंतरिक्ष और रक्षा तकनीक में संयुक्त विकास, तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस पर भी काम होगा।

मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान फ्रांस से 110 से ज्यादा कंपनियों का बड़ा बिजनेस डेलिगेशन भी आया है, जो मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी पर चर्चा करेगा।

फिलहाल भारत में 1,100 से ज्यादा फ्रांसीसी कंपनियां काम कर रही हैं और करीब 3.5 लाख लोगों को रोजगार दे रही हैं। इनोवेशन ईयर का लक्ष्य निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग को और बढ़ाना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
सिल्वर में 50 साल की सबसे बड़ी ‘सुनामी’!

1.80 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 38,000 रुपये की गिरावट

‘लाल आतंक’ का अंत करीब: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सुकमा में 22 नक्सलियों ने डाले हथियार

'लाल आतंक' का अंत करीब: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सुकमा में 22 नक्सलियों ने डाले हथियार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend