ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1048 अंक और निफ्टी 336 अंक टूटा …………

UB India News by UB India News
February 14, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली रही। आज मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

अमेरिका में AI के डर से बिकवाली, भारतीय बाजार पर भी असर

  • अमेरिका में AI से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग डर रहे हैं कि नए AI टूल्स पारंपरिक IT सर्विसेज के बिजनेस को प्रभावित कर सकती हैं। इस वजह से अमेरिका में AI स्टॉक्स में बिकवाली दिखी।
  • अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारत के IT सेक्टर पर भी है, क्योंकि ये कंपनियां US क्लाइंट्स से सबसे ज्यादा कमाती हैं। आईटी शेयरों के गिरने से पूरा बाजार दबाव में हे।

अमेरिकी बाजार में 2% तक गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 669 अंक (1.34%) की गिरावट के साथ 49,451 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.03% टूटकर 22,597 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.57%) फिसलकर 6,832 पर आ गया।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.28% गिरकर 5,507 पर बंद।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.21% गिरकर 56,941 पर बंद।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.72% गिरकर 26,567 पर बंद।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.26% नीचे 4,082 पर बंद।

विदेशी निवेशकों ने 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 12 फरवरी को 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 277 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 6,022 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने भी 4,222 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ।

आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।

निफ्टी के टॉप 5 गेनर्स

निफ्टी के लूजर्स

बाजार एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे निवेशकों में कुछ घबराहट पैदा होगी, हालांकि साथ ही अवसर भी मिलेंगे। अमेरिकी बाजारों में एआई शेयरों में बिकवाली की उम्मीद थी, लेकिन बिकवाली का समय और सीमा अज्ञात थी।

एआई शेयरों में गिरावट भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक

उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए एआई शेयरों में यह गिरावट सकारात्मक है, क्योंकि पिछले साल की वैश्विक तेजी मुख्य रूप से एआई से संबंधित व्यापार पर आधारित थी, जिसमें भारत, जो एआई के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ देश है, भाग नहीं ले सका। इसलिए, यदि एआई व्यापार में गिरावट जारी रहती है, तो यह भारतीय दृष्टिकोण से सकारात्मक है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजार को इस समय जो बात हिला रही है, वह आईटी शेयरों में भारी बिकवाली है, जो भारत की कंपनियों के मुनाफे का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। आईटी क्षेत्र पर ‘मानवजनित संकट’ का वास्तविक प्रभाव अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
पाकिस्तान का आतंक पर दोहरी नीति, वैश्विक मंच पर दावों की खुली पोल

पाकिस्तान का आतंक पर दोहरी नीति, वैश्विक मंच पर दावों की खुली पोल

UGC के नए नियम पर क्यों मचा है बवाल?

संसद में कहां फंसा है विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend