ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नोएडा के बाद अब दिल्ली में ‘सिस्टम’ ने ली जान…….

UB India News by UB India News
February 8, 2026
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
नोएडा के बाद अब दिल्ली में ‘सिस्टम’ ने ली जान…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नोएडा के युवराज मेहता केस को बीते कुछ दिन भी नहीं हुए कि अब देश की राजधानी दिल्ली से भी ऐसी ही मिलती जुलती खबर सामने आई है. यहां प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा एक आम आदमी को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा. दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड की लापरवाही के कारण एक बाइक सवार युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान पालम निवासी कमल के रूप में हुई है.

दिल्ली के जनकपुरी में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सड़क के गहरे गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पालम निवासी एक युवक के रूप में हुई है. हादसा उस समय हुआ जब युवक अंधेरे में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को देख नहीं पाया और उसी में जा गिरा. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परिजन युवक के लापता होने के बाद पूरी रात दर्जनभर थानों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी भी थाने से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. सुबह करीब 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसमें परिजनों को बताया गया कि युवक का शव मिल गया है.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

गड्ढे में गिरकर हुई मौत- हादसे वाली जगह पर चल रहा था जल बोर्ड का काम

जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा था और सड़क पर गहरा गड्ढा खोदा गया था. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गड्ढे को कवर नहीं किया गया था. कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड नहीं लगाया गया था. रात में सड़क बेहद अंधेरी थी.

रातभर गड्ढे में पड़ा रहा युवक, सुबह मिली जानकारी

हादसे के बाद युवक कई घंटों तक वहीं फंसा रहा. राहगीरों ने सुबह उसके शव को देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 30, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 30, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज ,ठी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, फाइनल मैच में इंग्लैंड से टक्कर

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज ,ठी बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, फाइनल मैच में इंग्लैंड से टक्कर

एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….

चांदी में आज भी बड़ी गिरावट, 12 हजार रुपये हुई सस्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend