ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डिजिटल दुनिया में फंसे युवा मन की भयावह सच्चाई………………..

UB India News by UB India News
February 5, 2026
in खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
डिजिटल दुनिया में फंसे युवा मन की भयावह सच्चाई………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गाजियाबाद में तीन बहनों का कथित रूप से एक मोबाइल गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या करने का मामला दिल दहलाने वाला तो है ही, डिजिटल दुनिया में फंसे युवा मनों के भीतर की भयावह सच्चाई को भी उजागर करता है। दरअसल, आज का किशोर और युवा दो दुनिया के बीच जी रहा है, जिनमें से एक वास्तविक है और दूसरी आभासी। गेमिंग और सोशल मीडिया मनोरंजन और जुड़ाव के साधन हैं, पर जब यही साधन पहचान और भावनात्मक सहारे का एकमात्र स्रोत बन जाते हैं, तब खतरे की घंटी बजती है।

गाजियाबाद की घटना प्रथमदृष्टया इसका ही नतीजा दिखती है। अब तक मिली जानकारियां बताती हैं कि 12, 14 और 16 वर्ष की तीनों किशोरियों को एक मोबाइल गेम की लत थी, हालांकि पुलिस ने इसे खारिज किया है। पिता के मना करने पर उन्होंने यह कदम उठाया, जिसकी पुष्टि उनके सुसाइड नोट से भी होती है। मामले की विधिवत जांच तो चल ही रही है, जिससे सच सामने भी आ जाएगा, लेकिन सुसाइड नोट और पिता के बयान से यह तो स्पष्ट है कि ऐसी त्रासदियों में परिवार की भूमिका पर आत्ममंथन जरूरी है। अधिकांश परिवार आज भी बच्चों के डिजिटल व्यवहार को या तो पूरी तरह से नजरअंदाज करते हैं, या फिर अचानक सख्ती से नियंत्रित करने की कोशिश करने लगते हैं। दोनों ही स्थितियां ठीक नहीं हैं। हालांकि समस्या सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

गाजियाबाद की घटना वास्तव में उस व्यापक सामाजिक संकट का हिस्सा है, जिसमें ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया या रील्स की लत इन्सानी रिश्तों, संवेदनाओं और जीवन-मूल्यों पर हावी होती जा रही है। कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह उसे रील्स बनाने से रोकता था। यही नहीं, हाल ही में भोपाल में एक चौदह वर्षीय छात्र ने भी मोबाइल गेमिंग की लत के चलते फांसी लगा ली थी। इस तरह के संकट परिवारों के लिए आईना हैं। एक मासूम शौक की तरह शुरू होने वाली डिजिटल लत चुपचाप पनपती है और जब कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता है, तब टकराव शुरू होता है।

गाजियाबाद और भोपाल की घटनाओं में शायद यह टकराव भीतर ही पनपता रहा, जबकि झाबुआ में यह हिंसा में बदल गया। तीनों ही स्थितियों में रिश्ते हार गए और स्क्रीन की लत जीत गई। गाजियाबाद की बहनें हों या झाबुआ या भोपाल की घटनाएं, केंद्र में सवाल यही है कि क्या हम अनजाने में एक ऐसे समाज का निर्माण कर रहे हैं, जहां आभासी दुनिया, वास्तविक दुनिया पर हावी हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
UPI को ये हुआ क्‍या, फिर से डाउन, ट्रांजैक्‍शन में परेशानी………

बदल गया UPI ट्रांजेक्शन का तरीका, फरवरी से नए नियम हुए लागू....

UPSC ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब सर्विस में रहने के दौरान बार-बार नहीं दे पाएंगे परीक्षा

UPSC ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब सर्विस में रहने के दौरान बार-बार नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend