ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के पटना, गया सहित 26 जिलों में आज कोल्ड डे ,7 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे, 22 फ्लाइट्स डिले, तेजस-राजधानी 13 घंटे लेट………

UB India News by UB India News
December 29, 2025
in पटना, स्वास्थ
0
बिहार के पटना, गया सहित 26 जिलों में आज कोल्ड डे ,7 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे, 22 फ्लाइट्स डिले, तेजस-राजधानी 13 घंटे लेट………

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में ठंड ने इस बार लोगों की परेशानी काफी बढ़ा दी है. सर्द मौसम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीजन में पहली बार राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. सुबह से लेकर दिनभर तक बेहद घना कोहरा छाया रहा. इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है. हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह से लेकर देर रात तक भीषण ठंड और कनकनी से जूझते नजर आ रहे हैं.

पिछले 24 घंटे में गयाजी सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना में पछुआ हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है। जहानाबाद का तापमान 9 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक दिन-रात ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इधर, कोहरे की वजह से 22 फ्लाइट्स ने लेट से उड़ान भरी। संपूर्ण क्रांति 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची वहीं तेजस और राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट आई।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नए साल का पहला दिन भी बिहारवासियों के लिए राहत लेकर नहीं आएगा. एक जनवरी को भी राज्य के सभी हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने के साथ-साथ बेहद घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि कड़ाके की ठंड का यह सिलसिला जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है. ठंड और कोहरे को देखते हुए पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
आज 32 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट 
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 28 दिसंबर को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, पटना, पश्चिम चंपारण सहित कुल 33 जिलों में घना कोहरा जबकि 32 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर में कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया है.

प्रदेश में क्यों बढ़ गई है ठंड

IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है। हिमालय की तलहटी को छूकर बह रही उत्तरी पछुआ हवा और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने ठंड और बढ़ा दी है। जेट स्ट्रीम की सर्द हवा दिन-रात ठिठुरन का एहसास करा रही हैं।

25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची संपूर्ण क्रांति

दिल्ली से पटना आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस शनिवार को इस सर्दी के सीजन में सबसे अधिक लेट आई। शनिवार को यह ट्रेन 13 घंटे की देरी से शाम 7 बजे पटना जंक्शन पहुंची। यात्रियों की मानें तो दिल्ली स्टेशन से ही चार घंटे लेट खुली।। ऐसे में यात्रियों को पटना पहुंचने में 12 घंटे की जगह 25 घंटे का समय लगा।

फर्स्ट जनवरी के दिन भी कोल्ड डे का अलर्ट 
कल यानी 29 दिसंबर से 31 दिसंबर की सुबह तक खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर को छोड़कर बिहार के सभी 31 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय सहित कुल 19 जिलों में कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है.

31 दिसंबर से 01 जनवरी 2026 तक पूर्वी बिहार छोड़कर बिहार के सभी 26 जिलों में कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है. इसमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, कैमूर, रोहतास, दरभंगा, मधुबनी शामिल है. इसके अलावा, पूरे बिहार में घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा.
01 से 03 जनवरी तक पूरे बिहार में घने स्तर के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इस अवधि के दौरान कोल्ड डे का कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं किया गया है.
सीजन में पहली बार इतनी सर्द दिन-रात 
इस सीजन में अब तक का सबसे सर्द दिन और रात शनिवार को दर्ज किया गया. दिन का तापमान 8°C तक की गिरावट आई. पहली बार दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस से 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. राज्य का सबसे सर्द दिन मुजफ्फरपुर में रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
वहीं, सीजन की सबसे सर्द रात गयाजी में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को राज्य के अलग अलग जिलों में रात का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस से 13.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा घने कोहरे के कारण सबसे कम दृश्यता भी गयाजी में दर्ज हुई. यहां विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई.
सबसे ठंडे जिले 
27 दिसंबर को बिहार में कड़ाके की ठंड देखने को मिली. न्यूनतम तापमान के मामले में गयाजी सबसे ठंडा जिला रहा. गयाजी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद बिक्रमगंज में 6.3 डिग्री, औरंगाबाद में 7.4 डिग्री, अरवल में 8.5 डिग्री तथा फारबिसगंज में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 14.8 12.1 148
मुजफ्फरपुर 13.4 12.7 112
गयाजी 17.3 5.2 141
पूर्णिया 15.6 13.1 125
भागलपुर 15.7 10.8 133
नोट- ये आंकड़े शनिवार के हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल

जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल

पीएम मोदी ने मन की बात के 128वें संस्करण के साथ देश को किया संबोधित ………….

मन की बात का 129वां एपीसोड :' नई ऊर्जा, नए जोश और अपनेपन के साथ 2026 में मिलते हैं'...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend