ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में 8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का जिक्र

UB India News by UB India News
December 22, 2025
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में 8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का जिक्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के पटियाला में पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल (IG) अमर सिंह चहल घर में गंभीर रूप से घायल हालत में मिले हैं. परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में पहुंचाया है. जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई है. उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी है. जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पुलिस को घटनास्थल से एक 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें ऑनलाइन ठगी के कारण आर्थिक परेशानियों का उल्लेख होने की बात लिखी गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पूरी तरह से जांच की जाएगी.

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. साथ ही परिजनों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

DGP से की अपील

अमर सिंह चहल के परिजनों ने बताया कि उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात हुई थी जिसमें ठगों ने उनसे 8 करोड़ रुपये ठग लिए थे. इसी बात का जिक्र उन्होंने 12 पेज के सुसाइड नोट में किया है. उन्होंने पंजाब के डीजीपी के नाम यह लेटर लिखा है जिसमें इस मामले में तुरंत ध्यान देने की अपील की गई है.

IPS ग्रुप नाम के वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे

सुसाइड नोट में चहल ने लिखा कि वे हाल ही में IPS ग्रुप नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। वहां लोगों ने निवेश पर बहुत ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच दिया। इस भरोसे में उन्होंने धीरे-धीरे बड़ी रकम लगा दी, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह पूरा मामला ठगी का था।

रिश्तेदारों और करीबियों से उधार लिए थे पैसे

चहल ने आगे लिखा कि इस रकम का बड़ा हिस्सा, करीब 7.5 करोड़ रुपए, उन्होंने अपने रिश्तेदारों और करीबी परिचितों से उधार लिया था। जिन लोगों ने उनकी मदद की थी, उनका कर्ज चुका न पाने की मजबूरी ने उन्हें गहरे मानसिक तनाव और पीड़ा में डाल दिया।

बहबल कलां गोलीकांड में आरोपी चहल

अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस SIT की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे।

चार्जशीट में नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम

चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
क्या सच में सुरक्षित है देश की सबसे पुरानी अरावली पर्वतमाला ?

क्या सच में सुरक्षित है देश की सबसे पुरानी अरावली पर्वतमाला ?

नीतीश सरकार औद्योगिक उड़ान भरने को तैयार है ………………

नीतीश सरकार औद्योगिक उड़ान भरने को तैयार है ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend