ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोर्डन और इथियोपिया की यात्रा के बाद आज ओमान के दौरे पर ,भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित………..

UB India News by UB India News
December 19, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोर्डन और इथियोपिया की यात्रा के बाद आज ओमान के दौरे पर ,भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया। ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं मेरे सामने एक मिनी इंडिया देख रहा हूं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ओमान में रहने वाले भारतीय अकसर भारत आते-जाते रहते हैं। आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं। आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है। भारत की गति हमारे इरादों में दिख रही है, हमारे प्रदर्शन में नजर आती है। कुछ दिनों पहले ही आर्थिक विकास के आंकड़े आए हैं और आपको पता होगा कि भारत की विकास दर 8% से भी अधिक रही है यानी भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है और ये तब हुआ है जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है।”

‘भारत का स्पेस प्रोग्राम सिर्फ अपने तक सीमित नहीं’

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत का स्पेस प्रोग्राम सिर्फ अपने तक सीमित नहीं है। हम ओमान की स्पेस की उम्मीदों को भी सपोर्ट कर रहे हैं। 6-7 साल पहले, हमने स्पेस कोऑपरेशन पर एक एग्रीमेंट साइन किया था। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ISRO ने इंडिया-ओमान स्पेस पोर्टल डेवलप किया है। अब हमारी कोशिश है कि ओमान के युवाओं को भी इस स्पेस पार्टनरशिप से फायदा मिले। ISRO एक स्पेशल प्रोग्राम चलाता है – युविका। इसके जरिए हजारों भारतीय छात्र स्पेस साइंस से जुड़े हैं। अब हमारी कोशिश है कि ओमान के छात्रों को भी मौका दिया जाए।”

RELATED POSTS

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

‘भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा’

भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब, भारत गगनयान के जरिए अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन भेजने वाला है। वह दिन दूर नहीं जब भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा।”

‘विविधता हमारी संस्कृति का एक मजबूत आधार’

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं। आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत में हमारी विविधता हमारी संस्कृति का एक मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है और यही कारण है कि हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम-कायदों के साथ घुल-मिल जाते हैं। ओमान में भी मैं आज यही होते हुए अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं।”

रिश्ते को सशक्त कर रही है शिक्षा

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “भारत और ओमान के बीच जो रिश्ता व्यापार से शुरू हुआ था आज उसे शिक्षा सशक्त कर रही है। मुझे बताया गया है कि यहां के भारतीय स्कूलों में करीब 46,000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, इसमें ओमान में रहने वाले अन्य समुदायों के भी हजारों बच्चे शामिल हैं। ओमान में भारतीय शिक्षा के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये हम दोनों देशों के संबंधों का एक बहुत बड़ा पड़ाव है।”

पीएम मोदी ने किया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का जिक्र

भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा, “आप सभी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से भी परिचित हैं। यहां ओमान से काफी सारे बच्चे भी इस कार्यक्रम से जुड़ते हैं। मुझे यकीन है कि ये चर्चा आपके काम आती होगी। अभिभावक हों या छात्र, सभी को तनाव मुक्त तरीके से परीक्षा देने में हमारी बातचीत बहुत मदद करती है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

Next Post
संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

भारी हंगामे के बीच 'जी राम जी' बिल लोकसभा में पास, सदन में आज की कार्यवाही स्थगित

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस और पीके की इतनी चर्चा क्यों !

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस और पीके की इतनी चर्चा क्यों !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend