ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिगो का संकट बरकरार: आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें कैंसिल, मुंबई हवाई अड्डे में फंसे हजारों यात्री

UB India News by UB India News
December 8, 2025
in परिवहन
0
इंडिगो का संकट बरकरार: आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें कैंसिल, मुंबई हवाई अड्डे में फंसे हजारों यात्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडिगो के फ्लाइट संचालन पर संकट लगातार छठे दिन भी जारी रहा। रविवार 7 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने की वजह से इंडिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंबी कतारें लगीं और लोग घंटों इंतजार करते नजर आए। ANI के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट की फ्लाइट जानकारी स्क्रीन पर कई इंडिगो उड़ानों के रद्द होने की खबर दिखाई गई।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और कोलकाता देशभर के तमाम एयरपोर्ट बस स्टैंड जैसी स्थिति बनी गई थी. एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किससे सवाल पूछे, क्या करें, कहां जाएं? कंफ्यूजन में लोग लाचार होकर एयरपोर्ट पर बैठ गए. कई वीडियोज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोगों का कहना है कि वे घर भी जाना चाहते हैं, मगर एयरलाइंस ने उनके कीमती सामानों बैग ले लिया था. हालांकि, बीती रात डीजीसीए ने इंडिगो को सो-कॉज नोटिस जारी किया है, तो सरकार ने इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से बेतहाशा बढ़े किराए पर लगाम लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की है.
लेटेस्ट अपडेट में इंडिगो का कहना है कि 95 प्रतिशत रूट पर ऑपरेशन सुचारू रूप से चलने लगा है. लोग अपनी जरूरी यात्राएं नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों के इंटरव्यू और महत्वपूर्ण मीटिंग तक छूट जा रही है. किसी की परीक्षा छूटी, तो कोई अपनी ही रिसेप्शन में ना जा सका, हजारों लाखों लोगों का दर्द है, हर तरफ अफरा तफरी का माहौल था. देर रात तक खबर आई है कि देश के लगभग सभी महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर स्थिति को सामान्य कर लिया गया है. तस्वीरें भी जारी की गईं. वहीं, सीईओ को सो-कॉज नोटिस जारी किया गया. पैसेंजर्स अभी भी इंडिगो पर बुरी तरह भड़के हुए हैं, लोग क्लास एक्शन की मांग कर रहे हैं.
चैन्नई हवाई अड्डे पर भी 30 से अधिक उड़ानें कैंसिल हुईं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कई इंडिगो यात्रियों को उड़ान रद्द होने और देरी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों में 2000 से ज्यादा इंडिगो उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं। इससे दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े हब प्रभावित हुए हैं, जहां सैकड़ों उड़ानें लगातार रद्द की गईं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर संकट का 5वां दिन, अब कैसा है नजारा?

टर्मिनल वन पर अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से फंसे हुए हैं. सऊदी अरब से आए मोहम्मद गुलाब को गुवाहाटी जाना है, लेकिन वह कल शाम से यहां पर है. उनका एक साल का बच्चा बीमार है. उसे देखने के लिए इमरजेंसी में भारत आना पड़ा. उनकी आज सुबह की 7:45 की गुवाहाटी की फ्लाइट थी, लेकिन वह कैंसिल हो गई है. वही, एक दूसरे शख्स को जो हिमाचल के मंडी से आए हैं उन्हें कल इटानगर में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, वे भी यहां फंसे हुए. टिकट काउंटर भी लोगों की भीड़ है. अनिल ईरान की बेटी को लंदन से वाया गोवा दिल्ली पहुंचना था लेकिन उसमें भी बदलाव की वजह से वह परेशान है. इधर, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर बहुत बड़ी तस्वीर नजर आ रही है. जिन यात्रियों के फ्लाइट कैंसिल हो गई है. सभी यात्रियों को रिफंड के साथ-साथ यह बैग्स भी पहुंचाना बड़ी चुनौती एयरलाइन के लिए बना हुआ है.

सरकार ने दूरी के हिसाब से तय किए फ्लाइट्स के किराए

देर रात नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए परेशान यात्रियों के लिए राहत दिया है. इंडिगो संकट की वजह से अन्य फ्लाइट की मांग बढ़ने की वजह से किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए एडवाजरी जारी किया है. इसमें भारत सरकार के मंत्रालय ने दूरी के हिसाब से फेयर तय किया है. चलिए देखते हैं कि सरकार ने कितना किराया तय किया है. मंत्रालय के आदेश (Order No. 01/2025) के अनुसार अब कोई भी घरेलू फ्लाइट दिए गए लिस्ट से ज्यादा किराया नहीं वसूलेगी. हालांकि, सरकार के इस आदेश कुछ शर्तें भी हैं. सरकार द्वारा जारी बेस फेयर User Development Fees, Passenger Service Charge और taxes को छोड़कर हैं. साथ ही ये नियम बिजनेस क्लास और RCS-UDAN उड़ानों पर लागू नहीं होंगी. किराया कैप तब तक रहेगी जब तक बाजार में किराए स्थिर नहीं हो जाते या अगला रिव्यू नहीं हो जाता. साथ ही सभी एयरलाइंस को हर बकेट में टिकट उपलब्धता बनाए रखने और सर्ज वाले सेक्टरों पर कैपेसीटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

RELATED POSTS

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार द्वारा तय किए गए बेस फेयर

  1. 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए ₹7,500
  2. 500-1000 किलोमीटर के लिए ₹12,000
  3. 1000-1500 किलोमीटर के लिए ₹15,000
  4. 1500 किमी से अधिक दूरी के लिए ₹18,000 से ज्यादा base fare नहीं वसूल सकेगी.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 4, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

आज से गुजरात में शुरू हुआ ‘भारत टैक्सी’

आज से गुजरात में शुरू हुआ ‘भारत टैक्सी’

by UB India News
June 27, 2026
0

कैब कंपनियों के मनमाने किराए और कैंसिलेशन की समस्या को देखते हुए सरकार ने भारत टैक्सी की शुरुआत की थी....

Next Post
इंडिगो संकट ने खोल दी एयरलाइन इंडस्ट्री की पोल! क्या बर्बादी की ओर बढ़ रहा है भारत का एविएशन सेक्टर?

इंडिगो संकट ने खोल दी एयरलाइन इंडस्ट्री की पोल! क्या बर्बादी की ओर बढ़ रहा है भारत का एविएशन सेक्टर?

गिरावट के कई कारण हैं जिम्मेदार ……………..

गिरावट के कई कारण हैं जिम्मेदार .................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend