ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आसिम मुनीर का प्रमोशन, पाकिस्तान में कम हो गए प्रधानमंत्री के ये 5 पावर

UB India News by UB India News
December 5, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
नमाज के बाद हमले के लिए तैयार थे, लेकिन उससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस दाग दिया………………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अब और ताकतवर हो गए हैं. सरकार ने मुनीर को एक साथ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) बना दिया है. दोनों पदों का कार्यकाल सीधा 5 साल हो गया है. राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, लेकिन समरी भेजी थी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने.

फैसला भले पीएम की तरफ से आया हो, लेकिन इसकी असली वजह वह संविधान संशोधन है जिसने प्रधानमंत्री की कई परंपरागत शक्तियां छीन लीं और पाकिस्तान की बागडोर अब पहले से कहीं ज्यादा सेना के हाथों में सौंप दी है. यहां आइए समझते हैं वे 5 बड़े पावर, जो शहबाज शरीफ और भविष्य के हर प्रधानमंत्री के हाथ से निकल गए हैं.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

1. परमाणु हथियारों की कमान अब पीएम से निकलकर सेना को

27वें संवैधानिक संशोधन ने पाकिस्तान में नेशनल स्ट्रैटजिक कमांड (NSC) नाम की नई संस्था बनाई है. पहले नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) प्रधानमंत्री की अगुआई में परमाणु हथियारों और मिसाइल सिस्टम का कंट्रोल करती थी. अब यह अधिकार सीधे NSC के पास है और उसके कमांडर की नियुक्ति भी होगी CDF की सिफारिश पर. यानी एटमी ताकत पर प्रधानमंत्री की सीधी पकड़ खत्म. कई जानकारों का कहना है कि आसिम मुनीर अपनी ताकत दिखाने के लिए भारत के साथ तनाव जरूर बढ़ाने की कोशिश करेंगे.

2. दो-दो सुपर पावर पोस्ट एक ही अफसर के पास, PM का दखल घटा

पहली बार पाकिस्तान में कोई अधिकारी CDF + COAS दोनों बन गया है. इसका सीधा मतलब हुआ कि सेना की रणनीति, ऑपरेशन, नीति सब कुछ एक ही व्यक्ति कंट्रोल करेगा और वह व्यक्ति है आसिम मुनीर. जहां पहले दो अलग-अलग पदों से शक्ति बंटती थी, अब पूरा सैन्य ढांचा एक ही छतरी के नीचे आ गया है. PM की भूमिका औपचारिक रह गई.

3. अब उप-सेना प्रमुख भी CDF की मर्जी से

नए बिल में साफ लिखा है वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और डेप्यूटी चीफ की नियुक्ति अब फेडरल गवर्नमेंट करेगी, लेकिन CDF की सिफारिश पर. पहले ये पोस्ट प्रधानमंत्री की सलाह पर तय होते थे. अब सेना प्रमुख ही सेना के अंदर अपनी टीम खुद चुनेंगे. PM केवल दस्तखत करेंगे.

4. सामरिक फैसलों में PM का रोल बेहद सीमित

नेशनल स्ट्रैटजिक कमांड के कमांडर जो परमाणु रणनीति से लेकर मिसाइल तैनाती तक सब कुछ देखते हैं की नियुक्ति, री-अपॉइंटमेंट और एक्सटेंशन भी CDF की सिफारिश पर होगी. और सबसे बड़ी बात इस नियुक्ति पर कोई कोर्ट केस भी नहीं किया जा सकता. यानी सामरिक फैसलों पर प्रधानमंत्री की पकड़ सिर्फ नाम मात्र रह गई है.

5. सेना का शीर्ष ढांचा PM के ऊपर

नए संशोधन में कहा गया है कि CDF की जिम्मेदारियां सरकार सीमित नहीं कर सकती. फील्ड मार्शल और मार्शल ऑफ एयर फोर्स आजीवन पद होंगे. टॉप पोस्ट (CDF, फील्ड मार्शल आदि) को राष्ट्र नायक का दर्जा और राष्ट्रपति जैसी इम्युनिटी मिलेगी PM इन्हें हटाने या बदलने में सक्षम नहीं होंगे. यानी सेना के शीर्ष पद अब प्रधानमंत्री के नियंत्रण से बाहर जा चुके हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
बंगाल के मुर्शीदाबाद में हंगामा क्यों है………….

लाखों की भीड़ के बीच बाबरी मस्जिद की बुनियाद रखूंगा............

गांधी के सिद्धांत.. राजघाट पर बापू के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने क्या-क्या लिखा जानिए

गांधी के सिद्धांत.. राजघाट पर बापू के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने क्या-क्या लिखा जानिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend