ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लाखों की भीड़ के बीच बाबरी मस्जिद की बुनियाद रखूंगा…………

UB India News by UB India News
December 6, 2025
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल के मुर्शीदाबाद में हंगामा क्यों है………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की बुनियाद रखने पर आमादा हैं. टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद उनके तेवर और सख्त हो गए हैं. हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा गांव की उसी जगह से एनडीटीवी से बात की, जहां वो 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का दावा कर रहे हैं. हुमायूं कबीर ने इससे पहले जिस जमीन पर मस्जिद की नींव रखने की बात कही थी, उसके मालिक ने साफ किया था कि यहां पेट्रोल पंप बनेगा, मस्जिद नहीं. हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की आठ कट्टा की वो जमीन दिखाई, जहां वो कल नींव रखेंगे. उन्होंने इस कार्यक्रम में दो लाख की भीड़ आने का दावा भी किया. हालांकि ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर से पल्ला झाड़ लिया है.

बाबरी मस्जिद की नींव रखने के ऐलान के साथ मुर्शिदाबाद के तमाम इलाकों में गांव-गांव में इसकी होर्डिंग, पोस्टर और पर्चे भी बांटे गए हैं. इस पोस्टर और पर्चों में बाबरी मस्जिद का डिजाइन भी दिखाया  गया है. अयोध्या में 6 दिसंबर को विवादित ढांचा विध्वंस के 33 साल बाद कबीर के इस ऐलान से सियासी हल्कों में घमासान मचा हुआ है.

RELATED POSTS

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

Babri Masjid

Babri Masjid

कबीर के मुताबिक, बेलडांगा गांव में जमीन के दो हिस्से मस्जिद के लिए चिन्हित किए गए हैं. ये जमीन हाईवे के पास है और बाबरी मस्जिद की तरह इसके डिजाइन में भी तीन गुंबद दिखाई दे रहे हैं. ये बेलडांगा पुलिस स्टेशन से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर है. कबीर ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए कंकरीट, सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री इकट्ठा कर ली गई है. उन्होंने भारी भीड़ के बीच 6 दिसंबर को इस मस्जिद की नींव रखने का दावा किया.

Babri Masjid

Babri Masjid

हुमायूं कबीर टीएमसी से सस्पेंड

हुमायूं कबीर को 4 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया था. पार्टी ने स्पष्ट किया था कि उसका बाबरी मस्जिद के कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि सस्पेंशन से बेपरवाह कबीर ने ऐलान किया था कि वो खुद पार्टी छोड़ेंगे. बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे. साथ ही 22 दिसंबर को नई पार्टी की घोषणा करेंगे. उनकी पार्टी 130 से 135 सीटें लड़ेगी. कहा जा रहा है कि हुमायूं कबीर खुद को बंगाल का असदुद्दीन ओवैसी बनाने की ख्वाहिश रखते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

Next Post
गांधी के सिद्धांत.. राजघाट पर बापू के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने क्या-क्या लिखा जानिए

गांधी के सिद्धांत.. राजघाट पर बापू के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने क्या-क्या लिखा जानिए

IndiGo संकट खत्म होने के आसार : DGCA ने वापस लिया रोस्टर को लेकर अपना आदेश

IndiGo संकट खत्म होने के आसार : DGCA ने वापस लिया रोस्टर को लेकर अपना आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend