ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन , प्रेम कुमार को अध्यक्ष बना विधानसभा कल तक के लिए स्थगित…………..

UB India News by UB India News
December 3, 2025
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन ,  प्रेम कुमार को अध्यक्ष बना विधानसभा कल तक के लिए स्थगित…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। आज प्रेम कुमार ने अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। सोमवार को उन्होंने नामांकन किया था। उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दिया। इसलिए प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर चुने गए। उनके निर्वाचन में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, संजय सरावगी और श्रवण कुमार प्रस्तावक बने। सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी विधायकों ने स्पीकर बनने पर प्रेम कुमार को बधाई दी। अब बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरल ईमान ने स्पीकर प्रेम कुमार को बधाई दी। सत्ता की संख्या अधिक है इसलिए ऐसा न हो कि अधिक संख्या की वजह से न्याय न हो। उन्होंने प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि पंच परमेश्वर की तरह होता है।

इधर, आज जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वह जेल में हैं। आज अब तक वह शपथ लेने नहीं पहुंचे हैं। इधर, पहले दिन अनुपस्थित रहे मदन सहनी, जीवेश मिश्रा, विनय बिहारी और केदार सिंह ने आज शपथ ली। विनय बिहारी ने शपथ लेने से पहले भोजपुरी में कविता पढ़ने लगे। प्रोटेम स्पीकर ने टोका तो कहा कि मैं भोजपुरी गीतों को गाकर ही यहां तक पहुंचा हूं। इसके बाद जीवेश मिश्रा ने संस्कृत में शपथ ली।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

7 विधायक रहे थे गैरहाजिर

पहले दिन भाजपा और जदयू के कुल सात विधायक शपथ नहीं ले पाए थें। ये सभी सदन में गैरहाजिर रहें। भाजपा की ओर से जाले विधानसभा सीट से विधायक जीवेश मिश्रा और लौरिया सीट से विधायक विनय बिहारी शपथ ग्रहण के दौरान सदन में उपस्थित नहीं हुए।

दोनों के बारे में सूत्रों से जानकारी मिली है कि इनकी तबीयत ठीक नहीं थी, ऐसे ये दोनों आज शपथ लेंगे।

जदयू की ओर से मोकामा सीट के विधायक अनंत सिंह भी आज शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो सके। अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं, जिसके कारण वे सदन नहीं पहुंच पाए।

आज प्रेम कुमार अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। सोमवार को उन्होंने नामांकन किया था। उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दिया। इसलिए प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर बनना तय है। इधर, आज जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वह जेल में हैं। आज वह शपथ लेने आ सकते हैं। पहले दिन 237 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली थी। बाकी एनडीए से अनंत सिंह, अमरेंद्र पांडेय, मदन सहनी, जीवेश कुमार, केदार सिंह और विनय बिहारी सदन नहीं आए थे।

मदन सहनी, जीवेश कुमार, विनय बिहारी और केदार सिंह स्वास्थ्य कारणों से सदन नहीं आ पाए थे। आज यह सदन आकर शपथ लेंगे। वहीं जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय अपने भतीजे मुकेश पांडेय का दिल्ली में इलाज करवा रहे हैं।  प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव खुद विधायकों को शपथ दिला रहे थे इसलिए शपथ नहीं ले पाए।

नामांकन के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने क्या कहा?

विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद गया टाउन के भारतीय जनता पार्टी विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए नेतृत्व और पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। उनके आदेश के बाद मैंने अपना नामांकन कर दिया है।  मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। नवीं बार विधायक चुनकर यहां पहुंचा हूं, इसलिए जनता जनार्दन का भी मैं धन्यवाद करता हूं। जिन विधायकों ने आज शपथ लिया और जो बच गए, उन्हें भी मैं शुभकामना देता हूं।

इन विधायकों ने उर्दू और मैथिली में ली शपथ
इस बार विधायक अरुण शंकर प्रसाद, सुजीत पासवान, विनोद नारायण झा, आसिफ़ अहमद, माधव आनंद, मीणा कुमारी, नीतीश मिश्रा और सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने मैथिली भाषा में शपथ ली। मैथिली ठाकुर ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी और पाग पहन कर आईं। भाजपा के मिथिलेश तिवारी ने संस्कृत में शपथ ली। वहीं विधायक आबिदुर रहमान, कमरूल होदा, सरबर आलम, विधायक व AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और विधायक मुर्शीद आलम ने उर्दू में शपथ ली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी …………

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी ............

IPL 2026 नीलामी: 1355 खिलाड़ियों की सूची में 45 का आधार मूल्य 2 करोड़

IPL 2026 नीलामी: 1355 खिलाड़ियों की सूची में 45 का आधार मूल्य 2 करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend