ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की जेन-जी पीढ़ी के पास अवसरों का आकाश…………….

UB India News by UB India News
November 30, 2025
in संपादकीय
0
भारत की जेन-जी पीढ़ी के पास अवसरों का आकाश…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल ही में, अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के इनफिनिटी परिसर के उद्घाटन और रॉकेट के अनावरण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की जेन-जी पीढ़ी (1997 से 2012 के बीच की पैदाइश) नई आर्थिक और तकनीकी शक्ति है। उन्होंने कहा कि जेन-जी इंजीनियर, जेन-जी डिजाइनर, जेन-जी कोडर और जेन-जी विज्ञानी नई टेक्नोलाजी की रचना कर रहे हैं। साथ ही, जेन-जी युवाओं का नवाचार, जोखिम उठाने की क्षमता और उद्यमशीलता नई ऊंचाइयां छू रही है। जहां एक ओर जेन-जी अवसरों की कमी और भ्रष्टाचार के मद्देनजर विभिन्न देशों में सरकारों का तख्तापलट करती दिख रही है, वहीं भारत में वह आर्थिक विकास में सहयोगी होकर लोकतंत्र को मजबूत कर रही है।

भारत की जेन-जी पीढ़ी साहस, सूझ-बूझ, तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता से उद्यमिता, स्टार्टअप और उपभोक्ता बाजार को बढ़ावा दे रही है। प्रसिद्ध वेंचर कैपिटल फर्म फायरसाइड वेंचर्स के अनुसार, जेन-जी की दखल अभिभावकों के खरीदी संबंधी फैसलों में भी बढ़ती जा रही है। दुनिया में सबसे अधिक जेन-जी की आबादी भारत में (37.7 करोड़) है, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग एक-चौथाई है। जेन-जी को एआई सहित नए डिजिटल कौशल और शोध व नवाचार की दक्षता के साथ आगे बढ़ाना तथा उनके लिए अवसरों के निर्माण, सेवाओं की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण जरूरी है। साथ ही, उन्हें वैश्विक चुनौतियों के लिए भी तैयार करना होगा।

RELATED POSTS

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

नीति आयोग की सेवा क्षेत्र से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार, देश की जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान 55 फीसदी से अधिक है, जो लगभग 18.8 करोड़ लोगों या देश के कार्यबल के लगभग 30 फीसदी को रोजगार देता है। ऐसे में सेवा क्षेत्र में जेन-जी पीढ़ी के लिए नए मौके उभरकर आ रहे हैं। इसी माह प्रधानमंत्री ने जिस एक लाख करोड़ रुपये के रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन (आरडीआई) फंड को लॉन्च किया है, उसके माध्यम से जेन-जी को तकनीकी शोध, स्टार्टअप, इनोवेशन की ओर प्रोत्साहित किया जा सकता है।

नीति आयोग की रिपोर्ट रोडमैप फॉर जॉब क्रिएशन इन द एआई इकनॉमी, 2025 के मुताबिक, एआई के बढ़ते प्रभाव से जहां 2031 तक बड़ी संख्या में पारंपरिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं, वहीं एआई से जुड़ी करीब 40 लाख नई नौकरियां निर्मित होते हुए दिखाई देंगी। भारत की नई पीढ़ी के लिए देश में एआई से जुड़ी नौकरियां बढ़ रही हैं, वहीं एआई कौशल से प्रशिक्षित भारतीय युवाओं के लिए विदशों में भी मौके बढ़ रहे हैं। जिन देशों में जेन-जी ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाकर सरकारें गिराई हैं, वे देश ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित 180 देशों की भ्रष्टाचार सूचकांक, 2024 सूची में सबसे भ्रष्ट देशों में शामिल हैं। इस सूची में बांग्लादेश 150वें, मेडागास्कर 140वें, श्रीलंका 121वें तथा नेपाल 107वें क्रम पर हैं। इसमें भारत भी 96वें क्रम पर है। भ्रष्टाचार के मद्देनजर यह स्थिति चिंताजनक है और देश में फैले हुए भ्रष्टाचार को रोकने की जरूरत उभरकर दिखाई दे रही है।

उम्मीद करें कि सरकार जेन-जी पीढ़ी को देश की नई मजबूत आर्थिक-सामाजिक शक्ति बनाने के लिए रणनीतिक रूप से आगे बढ़ेगी और ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में जेन-जी को एआई कौशल से दक्ष करने के लिए प्रभावी अभियान चलाएगी। आशा है सरकार देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कठोर कानून और ई-गवर्नेंस की डगर पर आगे बढ़ेगी एवं जेन-जी पीढ़ी को पल्लवित-पुष्पित करने के लिए कदम उठाएगी। साथ ही, जेन-जी भी देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

Next Post
एनडीए के मजबूत दुर्ग को भेद पाएगी महागठबंधन का ‘मिशन मिथिलांचल’

अलग होना है तो कोई रोक नहीं... क्या बिहार में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत गर्म

यूपी-बिहार से सुप्रीम कोर्ट तक आधार विवादों में क्यों, यह कहां-कहां है जरूरी?

यूपी-बिहार से सुप्रीम कोर्ट तक आधार विवादों में क्यों, यह कहां-कहां है जरूरी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend