ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुबई एयर शो हादसे के बाद एचएएल के शेयरों में भारी गिरावट …………..

UB India News by UB India News
November 24, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
दुबई एयर शो हादसे के बाद एचएएल के शेयरों में भारी गिरावट …………..

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुबई एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से बने तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सोमवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर टूट गए। बीएसई पर एचएएल का शेयर शुरुआती कारोबार में 8.48 प्रतिशत टूटकर 4,205.25 रुपये तक गिर गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह पिछले बंद भाव से 3.53 प्रतिशत नीचे 4,433 रुपये पर कारोबार करता दिखा। एनएसई पर भी शेयर 4.13 प्रतिशत गिरकर 4,405 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।

एचएएल के शेयरों में यह गिरावट उस घटना के बाद आई है जिसमें दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की तेजस विमान दुर्घटना में मौत हो गई। एचएएल ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता है। कंपनी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान साहसी भारतीय वायुसेना पायलट के निधन पर एचएएल को गहरा दुख हुआ है। एचएएल शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।”

पिछले 20 महीनों में यह दूसरी बार है जब एचएएल द्वारा निर्मित विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में एक हादसा हुआ था, जिसमें पायलट सुरक्षित बच गए थे।

इस बीच, एचएएल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि दुबई एयर शो में हुआ हादसा एक “अलग तरह की घटना” है और इसका कंपनी के व्यवसाय, वित्तीय प्रदर्शन या भविष्य की डिलीवरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने कहा, “हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि यह घटना असाधारण परिस्थितियों में हुई है। कंपनी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है और किसी भी महत्वपूर्ण विकास की जानकारी हितधारकों को देती रहेगी।” 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम …………………

बिहार के बाद NDA अब इन दो राज्यों में बनाएगी सरकार............

बंगाल के मुर्शीदाबाद में हंगामा क्यों है………….

बंगाल के मुर्शीदाबाद में हंगामा क्यों है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend