ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के बाद NDA अब इन दो राज्यों में बनाएगी सरकार…………

UB India News by UB India News
November 24, 2025
in खास खबर, प्रदेश
0
बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम …………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव भी जीतेगा और वहां सरकार बनाएगा। गुजरात के मोरबी शहर में भाजपा के नवनिर्मित जिला मुख्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए, शाह ने कांग्रेस पर अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों का समर्थन करने और उन्हें बचाने का भी आरोप लगाया।

घुसपैठिए को देश से बाहर निकालने का पक्का इरादा

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी हर एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालने का पक्का इरादा रखती है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध करने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

SIR को रोकने की ममता बनर्जी ने की मांग

एसआईआर पर अमित शाह की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कड़े शब्दों में लिखे पत्र के एक दिन बाद आई है। ममता बनर्जी ने इस अभ्यास को तुरंत रोकने की मांग की।

 पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बनी सरकार

अमित शाह ने कहा, ‘जब बिहार चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी था, तो दिल्ली के राजनीतिक पंडितों ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा और एनडीए इस बार सफल नहीं होंगे और हम पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आने वाले विधानसभा चुनाव भी हार जाएंगे, लेकिन बिहार के लोगों ने राजग को दो-तिहाई बहुमत दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी।’

बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी NDA की सरकार

भाजपा नेता अमित शाह ने आगे कहा, ‘और आज, मैं उन सभी राजनीतिक पंडितों को बताना चाहता हूं, जिन्होंने बिहार चुनाव के दौरान भाजपा के कमजोर होने की भविष्यवाणी की थी कि भाजपा और एनडीए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी सरकार बनाएंगे।’’

घुसपैठिया बचाओ की राहुल ने शुरू की यात्रा

शाह ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ शुरू की थी। उन्होंने कहा, ‘यह चौंकाने वाला था, क्योंकि जिस पार्टी ने भारत की आजादी की लड़ाई की अगवाई की, वह मांग कर रही है कि घुसपैठियों को भारत में रहने दिया जाए। जरा कांग्रेस का पतन तो देखिए।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
बंगाल के मुर्शीदाबाद में हंगामा क्यों है………….

बंगाल के मुर्शीदाबाद में हंगामा क्यों है.............

बिहार में नई एनडीए सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक आज….

बिहार में नई एनडीए सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक आज....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend