ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in उत्तर बिहार, दरभंगा, बिहार, भाजपा
0
बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह,भाजपा साल 2026 में सरकार बनाएगी…….

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं. दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “लालू-राबड़ी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. मैं दोनों को कहना चाहता हूं कि न लालू-राबड़ी का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, न सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री.”
तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं. इन लोगों (तेजस्वी यादव और राहुल गांधी) के लिए कुर्सी खाली नहीं है. दोनों जगह कोई वैकेंसी खाली नहीं है. जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, क्या वे जाले के युवाओं की चिंता कर सकते हैं. क्या वे जीविका दीदी, किसान, गरीब और मछुआरा की चिंता कर सकते हैं. इन सभी लोगों की चिंता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार कर सकते हैं.
हम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालेंगे
अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘बिहार यात्रा’ पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जाले में राहुल गांधी ने ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाली. मैं कहना चाहता हूं कि देश में जितनी भी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकालनी है, निकाल लो, हम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का काम करेंगे. बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सिर्फ यहां के लोग तय कर सकते हैं, बांग्लादेश के लोग तय नहीं कर सकते हैं.
लालू यादव पर अमित शाह का कटाक्ष
जनसभा के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री ने लालू प्रसाद पर लगे घोटालों की लिस्ट गिनाई. उन्होंने कहा, “लालू जी ने भी काफी कुछ किया है. चारा घोटाला किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला किया, भर्ती घोटाला किया और एबी एक्सपोर्ट का घोटाला किया. लालू-राबड़ी ने इतने घोटाले किए और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किए हैं, ये बिहार का भला कर सकते हैं क्या?”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल शासन किया और बिहार में नीतीश कुमार ने 20 साल शासन किया. नीतीश बाबू और मोदी जी पर चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post

शब्द बुरे हो सकते हैं लेकिन सीएम योगी मुझसे बड़े, सम्मान तो देना ही पड़ेगा, अप्पू, पप्पू, टप्पू पर खेसारी

सीमांचल-अंग-तिरहुत की 61 सीटों पर वोटिंग 11 नवंबर को ………

सीमांचल-अंग-तिरहुत की 61 सीटों पर वोटिंग 11 नवंबर को .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend