ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाहरी नेताओं के भरोसे वामपंथी दल, 400 बाहरी नेता और संगठनकर्ता करेंगे प्रचार …………

UB India News by UB India News
September 28, 2025
in कम्युनिस्ट, पटना
0
बाहरी नेताओं के भरोसे वामपंथी दल, 400 बाहरी नेता और संगठनकर्ता करेंगे प्रचार …………

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनावी मोर्चा संभालने के लिए पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलगांना, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई अन्य राज्यों के वामपंथी दलों के दिग्गज नेता और संगठनकर्ता आएंगे। इस बार वामदलों की यह कोशिश है कि चुनाव प्रचार से लेकर वोटिंग तक महागठबंधन के साथ पूरी एकजुटता के साथ कदम ताल मिलाकर चलें, ताकि हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय हो। इसके लिए वाम दलों ने दूसरे राज्यों के जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले करीब चार सौ नेताओं और संगठनकर्ताओं की टीम तैयार की है।

चुनाव अभियान में बाहरी नेताओं की मौजूदगी

बिहार में पूरे चुनाव अभियान में बाहरी नेताओं की मौजूदगी रहेगी। जो अलग-अलग जिलों में कमान संभालेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वामपंथी दलों के प्रांतीय नेताओं ने स्पष्ट तौर पर बताया कि चुनाव तिथि की घोषणा के बाद अन्य प्रदेशाें के अधिकांश नेताओं और संगठनकर्ताओं की टीम एनडीए के खिलाफ व्यूह रचना के लिए मैदान में उतरेगी।

दिल्ली से जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं की टीम भी प्रचार अभियान की कमान संभालेगी। भारतीय कम्युनिसट पार्टी (भाकपा) ने अन्य प्रदेशों के 186 नेताओं व संगठनकर्ताओं की सूची केंद्रीय पोलित ब्यूरो की सहमति से तैयार की है, जो बिहार चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे।

महागठबंधन के साथ पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में

भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बताया कि इस बार बिहार चुनाव पर देश भर की नजर है। इसलिए हमारी पार्टी महागठबंधन के साथ पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में हर मोर्चे पर लड़ेगी।

वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-माकपा) के राज्य सचिव ललन चौधरी के मुताबिक 10 अक्टूबर के बाद विभिन्न प्रांतों के चार दर्जन से ज्यादा नेताओं की आमद शुरू हो जाएगी। जो महागठबंधन के साथ चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।

भाकपा-माले भी अन्य प्रांतों के उन नेताओं की सूची को अंतिम रूप दे रहा है जो बिहार चुनाव में अपनी रणनीतिक कौशल दिखाएंगे।

इन प्रमुख नेताओं के जिम्मे होगी कमान

भाकपा के महासचिव डी.राजा, अमरजीत कौर, माकपा के महासचिव एमए बेबी, प्रकाश करात, विजय राघवन, अशोक धावले, सुभाषिणी अली, वृंदा करात, भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, स्वदेश भट्टाचार्य।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बिहार दौरे पर …………

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बिहार दौरे पर ............

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय अभियान बरकरार,  एशिया कप 2025 का चैंपियनशिप किया अपने नाम ,जीत के बाद बधाइयों का तांता …………………..

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय अभियान बरकरार, एशिया कप 2025 का चैंपियनशिप किया अपने नाम ,जीत के बाद बधाइयों का तांता .......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend