ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एआईएमआईएम जज्बाती बातों व नारों के सहारे एवं परसेप्शन की राजनीति……………..

UB India News by UB India News
September 12, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार में ओवैसी से महागठबंधन को फायदा-नुकसान………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की ओर से आरजेडी को गठबंधन के लिए चिट्ठी लिखी गई थी. प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन आरजेडी ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया.

ढोल लेकर राबड़ी आवास पर पहुंच थे नेता

बीते गुरुवार को ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल ईमान समेत अन्य नेता आरजेडी से बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए ढोल लेकर पटना में राबड़ी आवास पर पहुंच गए थे मार्च करते हुए. इस दौरान नारेबाजी भी हुई. नेताओं की लालू तेजस्वी से मुलाकात नहीं हो सकी. लौटना पड़ा. दरअसल सेकुलर वोटों के बिखराव को रोकने के लिए एआईएमआईएम गठबंधन चाहती है.

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

एआईएमआईएम महागठबंधन में रहकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है. अब ओवैसी से गठबंधन को लेकर आरजेडी का बड़ा बयान सामने आया है. प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि एआईएमआईएम जज्बाती बातों व नारों के सहारे एवं परसेप्शन की राजनीति के जरिए माहौल खड़ा करना चाहती है. अगर आप किसी से समझौता करना चाहते हैं तो ढोल बजाकर समझौता नहीं होता है. ढोल बजाकर आपने अपनी पोल खोल दिया. आपके पास संगठन नहीं है.

मुसलमानों को अपने संगठन में भागीदारी नहीं देना चाहते हैं. बिहार का मुसलमान आपके साथ नहीं बल्कि लालू तेजस्वी के साथ है, क्योंकि चाहे कैसी भी परिस्थिति रही हो इन लोगों ने कभी भी बीजेपी के साथ समझौता नहीं किया. बयान से स्पष्ट है कि आरजेडी गठबंधन के मूड में नहीं है. वैसे भी महागठबंधन के दल ओवैसी को बीजेपी की B टीम बताते रहे हैं.

इस पर जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि ओवैसी की एआईएमआईएम आरजेडी से गठबंधन कर महागठबंधन में रहकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है. यह गठबंधन के अंदर का मसला है. लालू तेजस्वी को M (मुस्लिम) का प्रतिनिधित्व नहीं चाहिए. M के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप लालू तेजस्वी बर्दाश्त नहीं कर सकते. वैसे नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार आ रही है.

बिहार में मुस्लिम आरजेडी के परंपरागत वोटर

बिहार में मुस्लिम करीब 18 फीसदी हैं, जो आरजेडी के परंपरागत वोटर हैं. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी तीसरा मोर्चा बनाकर लड़ी थी और आरजेडी के वोट बैंक में जबरदस्त सेंधमारी करते हुए 5 सीट जीती थी. बाद में चार विधायक राजद में चले गए थे. इस बार भी ओवैसी की पार्टी अलग लड़ती है तो महागठबंधन को नुकसान एनडीए को लाभ हो सकता है, क्योंकि मुस्लिम वोट बंट जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
पटना में BJP कार्यालय के बाहर क्यों हुआ प्रदर्शन ?

पटना में BJP कार्यालय के बाहर क्यों हुआ प्रदर्शन ?

आज पटना में जुट रहे BJP के दिग्गज नेता, सीट शेयरिंग पर होगा फैसला?

आज पटना में जुट रहे BJP के दिग्गज नेता, सीट शेयरिंग पर होगा फैसला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend