ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार झूमा, सेंसेक्स 368 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के करीब, ये स्टॉक्स लहराए

UB India News by UB India News
September 11, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एक समय में सेंसेक्स 368.18 अंकों की उछाल के साथ 81,469.50 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी ने भी मजबूती के साथ 25,000 के स्तर के करीब दस्तक दी। इसी समय निफ्टी भी 105.55 अंको की तेजी के साथ 24,974.15 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बाजार की यह तेजी वैश्विक संकेतों, मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों और चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी के कारण देखी गई। बैंकिंग, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के कई दिग्गज स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी रही, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट और मजबूत हुआ।

ये प्रमुख स्टॉक्स लहराए

आज के कारोबारी सत्र में Nifty के प्रमुख शेयरों में टीसीएस, जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) टॉप गेनर्स के रूप में उभरे हैं। इन कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, कुछ दिग्गज ऑटो और मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील आज के प्रमुख लूजर्स में शामिल रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख लाभ में रहे। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स और सन फार्मा पिछड़ गए।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि आज बाजार के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात राष्ट्रपति ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने की पहल और प्रधानमंत्री मोदी की उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया है।

शुरुआती कारोबार में रुपया 5 पैसे मजबूत

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश और विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 88.10 पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.11 पर खुला और फिर 88.10 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 5 पैसे अधिक है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, वाल्मिकीनगर, नवलपरासी, बर्दघाट में लगाया गया कर्फ्यू  …………

नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, वाल्मिकीनगर, नवलपरासी, बर्दघाट में लगाया गया कर्फ्यू ............

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली में वोटिंग जारी , 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान

क्या मतदाता सूची में धांधली से कोई चुनाव जीता जा सकता है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend