ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त

UB India News by UB India News
September 10, 2025
in बिहार, सीतामढ़ी
0
नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ छात्र-युवा आंदोलन अब सीमावर्ती भारतीय जिलों तक पहुंच गया है। काठमांडू से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन सोमवार को वीरगंज, कलेया, गौर, रौतहट, जनकपुर जैसे शहरों में तेज हो गया।प्रदर्शनकारियों ने समूह में राष्ट्रीय झंडा लेकर सड़कों पर राष्ट्रगीत गाया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसमें बड़ी संख्या में छात्र और सोशल मीडिया से जुड़े लोग शामिल रहे। स्थिति बिगड़ने के बाद नेपाल पुलिस और सुरक्षाबल के बीच झड़प हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए नेपाल सरकार ने सेना की तैनाती कर दी है। इधर नेपाल की सीमा से लगने वाले बिहार के जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

बिहार के सात जिलों में नेपाल सीमा सील, सुरक्षा कड़ी
नेपाल में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार के सात जिलों- पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और किशनगंज के बॉर्डर को सील कर दिया गया है। सीमा पर आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है।

RELATED POSTS

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में
अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने कहा कि सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी जवानों को किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

एसएसबी की 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि वर्तमान में सीमा पर शांति है, लेकिन सुरक्षाबल पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ में हैं और हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

Next Post
NDA ने खेला तमिल दांव , सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार…………………

सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति , NDA कैंडिडेट के पक्ष में 14 सांसदों ने की क्रॉसवोटिंग!

क्या अमेरिका के साथी कतर पर हमला करके इजरायल ने लांघी सीमा ?

क्या अमेरिका के साथी कतर पर हमला करके इजरायल ने लांघी सीमा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend