ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 का किया शुभारंभ , कहा भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है……………

UB India News by UB India News
September 4, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 का किया शुभारंभ , कहा भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज पूरी दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।’

मोदी ने आगे कहा, ‘एक तरफ जब दुनिया भर की इकोनॉमी में चिंताएं हैं। आर्थिक स्वार्थ से पैदा हुई चुनौतियां हैं। उस माहौल के बावजूद भारत ने इस साल के पहली तिमाही में 7.8% की ग्रोथ रेट हासिल करके दिखाया है। यह वृद्धि मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, कृषि और निर्माण सहित हर सेक्टर दिखाई दे रही है।’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत अब बैकएंड से निकलकर एक फुल-स्टेक सेमीकंडक्टर राष्ट्र बनने की राह पर है। हम सभी निवेशकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वो दिन दूर नहीं, जब दुनिया कहेगी, डिजाइन्ड इन इंडिया, मेड इन इंडिया एंड ट्रस्टेड बाय वर्ल्ड। डिजाइन इन इंडिया और मेड इन इंडिया, यही भविष्य की पहचान होगी।’

PM ने कहा, ‘सेमीकंडक्टर की दुनिया में कहा जाता है कि ऑयल ब्लैक गोल्ड था, लेकिन चिप्स डिजिटल डायमंड हैं। पिछली सदी में दुनिया का भविष्य तेल के कुएं से तय होता था, लेकिन 21वीं सदी की शक्ति एक छोटी सी चिप में सिमट गई है। यह चिप भले ही छोटी है, लेकिन इसमें दुनिया के विकास को गति देने की ताकत है।’

मजाकिया अंदाज में PM ने भाषण की शुरुआत की

PM मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2025 कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत मजाकिया अंदाज से की। उन्होंने कहा, ‘मैं कल रात की जापान और चीन की यात्रा करके लौटा हूं।’ PM खे इतना कहते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियां बजाईं।

इस पर PM ने थोड़ा सीरियस होकर कहा, ‘गया था इसलिए ताली बजा रहे हो या वापस आ गया इसलिए ताली बजा रहे हो।’ PM की बातों पर लोग जोर से हंसने लगे। इसके बाद PM मोदी भी मुस्कुराते दिखे।

पीएम मोदी यह बयान ऐसे समय पर आया है जब डोनाल्ड ट्रंप भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर हमलावर हैं. ट्रंप प्रशासन के आला अधिकारी भी भारत पर लगातार प्रहार कर रहे हैं. पीएम मोदी ने यहां अपने भाषण में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को साफ तौर पर ट्रंप के आरोपों पर जवाब माना जा रहा है.

‘भारत ने हर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया’

 उन्होंने कहा, ‘सेमीकॉन इंडिया के इस आयोजन में आए आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं. आप सभी विकसित भारत की, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में हमारे बहुत महत्वपूर्ण भागीदार हैं. कुछ दिन पहले ही इस वर्ष की पहली तिमाही के GDP आंकड़े सामने आए हैं, एक बार फिर भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है.’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं. 40-50 से ज़्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है और भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिखाई दे रही है. इस संयोजन का एक ही संदेश है – दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत पर विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है.’

‘अब हमें कोई नहीं रोक सकता’

सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था… लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है. यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है. इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा… मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी. बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता…’
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल थी. यहां उन्होंने कहा, ‘सेमीकॉन इंडिया केवल एक सेमिनार या कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है… जब पूरी दुनिया आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों की समस्याओं से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया.’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
भारत के स्वतंत्र विदेश नीति की मिसाल: न पूरा जुड़ाव न किसी दूसरे खेमे में बंद, अब वैश्विक दक्षिण के नेतृत्व…

भारत के स्वतंत्र विदेश नीति की मिसाल: न पूरा जुड़ाव न किसी दूसरे खेमे में बंद, अब वैश्विक दक्षिण के नेतृत्व...

PM मोदी को अपशब्द मामले में चक्का जाम… कई जिलों में हाईवे जाम ,गाड़ियों की लगी है लंबी लाइन ,  स्वतः बजार बंद ………………..

PM मोदी को अपशब्द मामले में चक्का जाम... कई जिलों में हाईवे जाम ,गाड़ियों की लगी है लंबी लाइन , स्वतः बजार बंद ....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend