हाल में ही जेल से निकले पूर्वी विधायक और बाहुबली अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के सबनिमा गांव से रोड शो निकला। वह अपने समर्थकों के साथ बड़हिया तक जाएंगे। खास बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी अनंत सिंह के इस रोड में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अनंत सिंह ने उन्हें अपनी नई गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठाया और खुद पीछे बैठे। इसके बाद रोड शो के लिए निकल गए।
ढोल नगाड़े लेकर स्वागत में खड़े दिखे समर्थक
इधर, अनंत सिंह के रोड शो में उनके साथ 100 से अधिक चार पहिया और दो पहिया वाहनों का काफिला चल रहा है। जगह-जगह समर्थक ढोल नगाड़े लेकर उनके स्वागत में खड़े दिखे। दोनों दिग्गज नेताओं ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया। बाढ़ में अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने जेसीबी से फूलों की बारिश की।
रोड शो पटना के बाढ़ के सबनिमा गांव से शुरू होकर बड़हिया तक चलेगा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह भी मौजूद हैं। मोकामा में रोड शो के दौरान अनंत सिंह और ललन सिंह ने गाड़ी से उतरकर लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। इससे पहले बाढ़ में बाहुबली और केंद्रीय मंत्री के स्वागत में JCB से फूल बरसाए गए। ढोल-बाजे के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। अनंत सिंह और ललन सिंह ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया।
ललन सिंह शनिवार की सुबह अनंत सिंह के पटना वाले आवास पर पहुंचे। वहां अनंत सिंह ने ललन सिंह के लिए अपनी नई कार का दरवाजा खोला और खुद पीछे वाली सीट पर बैठकर मोकामा के लिए निकल गए। बता दें मोकामा गोलीकांड में 6 अगस्त को रिहाई के बाद से ही अनंत सिंह जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के दूसरे नेताओं से भी मुलाकात की थी।







