ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन , इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा करेंगे, ……………

UB India News by UB India News
August 31, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन , इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा करेंगे, ……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के आमंत्रण पर पीएम मोदी यहां 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। अपनी जापान यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नए आयाम देना है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं और अब ध्यान आर्थिक, निवेश और नई प्रौद्योगिकियों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगा।

पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर

पीएम मोदी ने टोक्यो से सेंदाई तक बुलेट ट्रेन से सफर किया। इस दौरान हाई स्पीड ट्रेन ने 370 किलोमीटर की दूरी 1.33 घंटे में पूरी कर ली। भारत में भी बुलेट ट्रेन के ट्रैक निर्माण का काम पूरा होने की कगार पर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 राज्यपालों के साथ बैठक की
वहीं, बुलेट ट्रेन से सेंडाई रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में 16 जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रान्त सहयोग को मज़बूत करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस बारे में जानकारी दी। चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य-प्रान्तों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस संबंध में साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सेंडाई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
जापानी पीएम शिगेरू इशिबा के साथ पीएम मोदी टोक्यो से सेंडाई की यात्रा के लिए बुलेट ट्रेन से रवाना हो गए हैं। इससे पहले दोनों ने जे.आर. ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों से भी मुलाकात की। इस यात्रा को लेकर जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई…”

पीएम मोदी के जापान दौरे का दूसरा दिन
पीएम मोदी के जापान दौरे का आज दूसरे दिन है। वह जापानी पीएम के साथ लंच करेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा भी करेंगे। इसके बाद वह चीन के लिए रवाना हो जाएंगे। वह दोपहर 2.15 बजे जापान से चीन के लिए रवाना होंगे।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

रक्षा से समुद्री सुरक्षा तक जापान बनेगा भारत का साथी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जपान एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आतंकवाद और साइबर सिक्यूरिटी को लेकर हमारी चिंताएं समान हैं। रक्षा और समुद्री सुरक्षा से हमारे साझे हित जुड़े हुए हैं। हमने निर्णय किया है कि डिफेंस इंडस्ट्री और इनोवेशन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और सशक्त किया जायेगा।

सेमीकंडक्टर्स और रेयर अर्थ मिनरल्स हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर रहेंगे: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर्स और रेयर अर्थ मिनरल्स हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर रहेंगे। हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग हम दोनों की प्राथमिकता है। इस संदर्भ में डिजिटल पार्टनरशइप 2.0 और एआई कोऑपरेशन इनिशिएटिव लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान की टेक्नोलॉजी और भारत का टैलेंट विनिंग कॉम्बिनेशन है। उन्होंने कहा कि जहां हम हाई-स्पीड रेल पर काम कर रहे हैं, वहीं नेक्स जनरेशन मोबिलिटी पार्टनरशिप के अंतर्गत पोर्ट्स, एविएशन और शिपबिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से प्रगति करेंगे।

भारत-जापान के बीच इन क्षेत्रों में नई साझेदारी
पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री इशिबा के साथ आज हमारी चर्चा समृद्ध और उत्पादक रही। आज हमने अपनी स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप में एक नए और सुनहरे अध्याय की मजबूत नींव रखी है। हमने अगले दशक के लिए एक रोडमैप बनाया है। हमारे विजन के केंद्रों में इन्वेस्टमेंट, इन्नोवेशन, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, तकनीकि, स्वास्थ्य, गतिशीलता, जनता का जनता से एक्सचेंज और राज्य-प्रांत साझेदारी है। हम सस्टेनेबल फ्यूल्स इनिशिएटिव और बैटरी सप्लाई चेन पार्टनरशिप भी शुरू कर रहे हैं।

हमारी साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्णः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में कहा कि हम दोनों एकमत हैं कि विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, हमारी साझेदारी केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहाकि सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री ईशिबा का उनके आत्मीयता भरे शब्दों और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

भारत में 10 ट्रिलियन का निवेश करेगा जापानः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जापान आने वाले समय में भारत में 10 ट्रिलियन तक का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि हम सस्टेनेबल फ्यूल्स इनिशिएटिव और बैटरी सप्लाई चेन पार्टनरशिप भी शुरू कर रहे हैं। हम इकोनॉमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन इनिशिएटिव लांच कर रहे हैं। इसके तहत, क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक क्षेत्रों में एक व्यापक पहुंच के साथ आगे बढ़ा जायेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही कूटनीतिक तूफान की आहट, ग्रीनलैंड से लेकर मेक्सिको गल्फ तक पर बवाल

ट्रंप के टैरिफ को संघीय अदालत ने क्यों बताया अवैध.............

जम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में फटा बादल, 10 की मौत, कई लोग हैं लापता……

जम्मू-कश्मीर के रामबन और रियासी में फटा बादल, 10 की मौत, कई लोग हैं लापता......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend