ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के मामले में कभी भी किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की,जयशंकर ने ट्रंप को दिखाया आईना………………

UB India News by UB India News
August 24, 2025
in खास खबर
0
अगर आतंकवादी पाकिस्तान में हैं, तो उन्हें वहीं मारेंगे…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने का दावा कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आईना दिखाया। विदेश मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हमने पाकिस्तान के मामले में कभी भी किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की। पाकिस्तान के साथ मध्यस्थता को लेकर भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है और आगे भी रहेगा।

एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के मुद्दे पर हमने 1970 से लेकर अब तक 50 साल में कभी भी किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की। भारत में हमेशा से राष्ट्रीय सहमति रही है कि हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में मध्यस्थता स्वीकार नहीं करते हैं। जब व्यापार की बात आती है, किसानों के हितों की बात आती है, जब हमारी रणनीतिक स्वायत्तता की बात आती है, जब मध्यस्थता के विरोध की बात आती है, तो सरकार बहुत स्पष्ट है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

उन्होंने कहा कि अगर कोई हमसे असहमत है, तो भारत के लोगों को बताए कि क्या वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए तैयार नहीं हैं। क्या वे रणनीतिक स्वायत्तता को महत्व नहीं देते हैं। लेकिन हम देते हैं। इसे बनाए रखने के लिए हमें जो कुछ भी करना होगा, हम करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि हमने कभी ऐसा कोई अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं देखा, जिसने विदेश नीति को ट्रंप की तरह सार्वजनिक रूप से संचालित किया हो। यह बदलाव केवल भारत तक सीमित नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप का दुनिया के साथ व्यवहार करने का तरीका, यहां तक कि अपने देश के साथ व्यवहार करने का तरीका, पारंपरिक रूढ़िवादी तरीके से बहुत बड़ा बदलाव है। मैं कुछ उदाहरण देना चाहता हूं कि जैसे केवल व्यापार के लिए इस तरह से टैरिफ लगाना सामान्य है, लेकिन गैर व्यापार मुद्दों पर टैरिफ लगाना सही नहीं है।

‘किसान और छोटे उत्पादकों के हित से कोई समझौता नहीं’
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता अभी भी जारी है। लेकिन मूल बात यह है कि हमारे सामने कुछ लाल रेखाएं हैं। किसी ने भी यह नहीं कहा कि बातचीत बंद है। लोग एक-दूसरे से बात करते हैं। ऐसा नहीं है कि वहां कोई कुट्टी है। जहां तक हमारा सवाल है कुछ रेड लाइन हैं। हम अपने किसानों और कुछ हद तक हमारे छोटे उत्पादकों के हित के लिए काम कर रहे हैं। हम उनके मुद्दों पर समझौता नहीं कर सकते हैं। मैं आपसे सवाल पूछता हूं कि क्या आप किसानों और व्यापारियों को लेकर समझौता करेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि हम एक सरकार के रूप में अपने किसानों और अपने छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस पर बहुत दृढ़ हैं। हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे उनके हितों से समझौता हो। मैं इसकी आलोचना करने वालों से पूछता हूं कि क्या वे ऐसा समझौता करेंगे?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि जो लोग व्यापार समर्थक अमेरिकी प्रशासन के लिए काम करते हैं, वे दूसरे लोगों पर व्यापार करने का आरोप लगा रहे हैं। अगर आपको भारत से तेल या रिफाइंड उत्पाद खरीदने में समस्या है, तो इसे न खरीदें। कोई आपको इसे खरीदने के लिए मजबूर नहीं करता। यूरोप खरीदता है, अमेरिका खरीदता है, इसलिए अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो इसे न खरीदें।

‘भारत-रूस शिखर वार्ता की योजना बना रहे’
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि रूसियों के साथ हमारी वार्षिक शिखर वार्ता की परंपरा रही है। हम साल के अंत में एक शिखर वार्ता की योजना बना रहे हैं। यह एक वार्षिक अभ्यास है। इसी तरह संबंध बढ़ते हैं। मेरी वार्ता गैर सैन्य मुद्दों पर होती है। रक्षा मंत्री सैन्य मुद्दों पर वार्ता करते हैं।

हमारी बैठक इस पर केंद्रित थी कि हमारे संबंधों में क्या हो रहा है, हम कहां जा रहे हैं, हम क्या करेंगे? कुछ अच्छे विकास हुए। हमारा व्यापार थोड़ा बढ़ा है। हम इसे और बढ़ाना चाहेंगे। लोगों की कुछ गतिशीलता हुई है। हम इसे बढ़ते देखना चाहेंगे। हम रूस में अधिक बाजार पहुंच चाहते हैं।

‘रूस-यूक्रेन संघर्ष जल्द से जल्द समाप्त हो’
विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने अलास्का से वापस आने के बाद वहां जो कुछ हुआ उस पर अपने विचार साझा किए। जहां तक हमारा रुख है, हम शुरू से ही इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं कि हम रूस-यूक्रेन संघर्ष का जल्द से जल्द अंत देखना चाहेंगे। हमारा यह भी मानना है कि किसी भी संघर्ष को सुलझाना संबंधित पक्षों का काम होता है। इस विशेष मामले में, क्योंकि संबंधित पक्ष भी सहज हैं और अमेरिकियों ने पहल की है, इसलिए हम इन प्रयासों का समर्थन करते रहे हैं। हम ऐसे किसी भी प्रयास का समर्थन करते हैं जो इस बदलाव को ला सके। हम चाहते हैं कि संघर्ष का जल्द से जल्द अंत हो, जो स्पष्ट रूप से दोनों पक्षों को तय करना होगा। मुझे लगता है कि अलास्का में यह स्पष्ट था। वहां कई मुद्दों पर बातचीत हुई और कुछ बातों पर सहमति बनी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
स्टालिन, हेमंत, अखिलेश और प्रियंका गांधी भी पहुंचेंगीं बिहार, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में होंगे शामिल

स्टालिन, हेमंत, अखिलेश और प्रियंका गांधी भी पहुंचेंगीं बिहार, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मधुबन सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend