ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निशांत कुमार क्या बिहार चुनाव लड़ेंगे?

UB India News by UB India News
August 11, 2025
in पटना, बिहार
0
जनता ही तय करेगी भविष्य का रास्ता…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति एंट्री पर कई पोस्टर पटना में लगे हैं. निशांत की एंट्री कब होगी ये बड़ा सवाल भी रहा है? लेकिन अब एक नया पोस्टर राजनीतिक रूप से लगाया गया है, जिसमे निशांत संवाद की बात कही गई है. सीएम के बेटे आज रविवार को लोगों से संवाद करेंगे.

जनकल्याणकारी योजनाओं पर करेंगे परिचर्चा

पोस्टर में कहा गया है मुख्यमंत्री की सफल जनकल्याणकारी योजनाओं पर परिचर्चा एक विचार निशांत कुमार के साथ कार्यक्रम होगा, इसमें सीएम नीतीश समेत निशांत कुमार की फोटो लगाई गई है. इस पोस्टर में दम कितना है ये बड़ा सवाल है, लेकिन जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर को लगाकर हलचल मचा दी है.

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

जो पोस्टर ‘निशांत संवाद’ के लगाए गए हैं, वो उनके सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दे रहे हैं. आज ही निशांत कुमार पटना में एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वे अपने विचार साझा करेंगे. सीएम नीतीश के बेटे शाम 4 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और सार्वजनिक रूप से अपने विचार साझा करेंगे.

इससे पहले निशांत कई बार ये कह चुके हैं कि उनके पिता ने बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया है और उन्हें उम्मीद है कि जनता उनके पिता के विकास कार्यों से प्रभावित होगी. अब वो खुद अपने पिता के कामों को लोगों तक पहुंचाएंगे. माना जा रहा है कि इसी मंच से वह राजनीति में आने पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं. बिहार की राजनाति में ये सवाल भी हमेशा रहा है कि नीतीश के बाद कौन?

सीएम नीतीश के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे निशांत

निशांत के राजनीति में आने को लेकर लगभग हर बड़े नेता ने बयान दिया है. नालंदा के सांसद कौशलेंद्र ने तो यहां तक कह दिया था कि निशांत अस्थावां से विधानसभा चुनाव लड़ें और बस नामांकन करके चले जाएं, चुनाव जीतने की जिम्मेदारी उनकी होगी. यानी जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता नीतीश के उत्तराधिकारी के रूप में निशांत कुमार को ही देखते हैं, हालांकि नीतीश कुमार ने आज तक इसे लेकर कोई बयान या अपनी राय नहीं रखी है.

निशांत मामले में अंतिम फैसला नीतीश कुमार का ही होगा: केसी त्यागी

केसी त्यागी ने कहा कि ‘मेरा मानना है कि कार्यकर्ताओं और नेताओं की इस तरह की इच्छा हो सकती है। मेरा साफ तौर पर कहना है कि सीएम नीतीश कुमार हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उनका फैसला अंतिम होगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उनके प्रति भरोसा कायम है। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं।’

निशांत कुमार के हरनौत से चुनाव लड़ने की चर्चाएं

दरअसल, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में निशांत कुमार को हरनौत से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। इस सीट से नीतीश कुमार भी विधायक रह चुके हैं। इससे पहले 26 जुलाई को भी जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए गए थे। इस पोस्टर में निशांत कुमार की तस्वीर थी और लिखा था कि कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़े निशांत कुमार।

पोस्टर में निशांत को नेता के तौर पर दिखाया

रविवार को जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर गौर करें तो निशांत कुमार की तस्वीर को प्रमुखता से छापा गया। उन्हें एक प्रभावी नेता के तौर पर दिखाया गया। जदयू या फिर पार्टी के किसी भी नेता की ओर से इसे लेकर आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है। लेकिन, निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

निशांत के जन्मदिन पर लगे पोस्टर से राजनीति में आने की हुई थी चर्चा

इससे पहले निशांत कुमार के जन्मदिन पर भी पार्टी के नेताओं ने प्रदेश कार्यालय के सामने एक पोस्टर लगाया था, जिसमें निशांत की तस्वीर के साथ लिखा गया था, ‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत, बहुत-बहुत धन्यवाद।’ इस पोस्टर के सामने आने के बाद निशांत के राजनीति में आने को लेकर फिर से कयास लगाए जाने लगे थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
6.81 करोड़ से अधिक फॉर्म जमा, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 दिन का समय बचा

बिहार में चुनाव आयोग ने बदल दिया ड्राफ्ट मतदाता सूची का फॉर्मेट!

सरकार बनेगी तो इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे………..

बिहार के 3 लाख घरों के हाउस नंबर 000 या 0/0000… चुनाव आयोग पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend